Rajasthan News: राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 2 बच्चे भी शामिल, जानिए हादसे की ताजा अपडेट

Rajasthan Accident News: राजस्थान में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। करौली जिले में कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई जिनमें 2 बच्चे भी शामिल है।

राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर हुई है।

यह टक्कर इतनी भीषण थी की इसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 4 घायलों होने की सूचना है। हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

9-people-died-in-a-horrific-road-accident-in-karauli-rajasthan-including-2-children-4-injured

वहीं मृतकों का शव और घायलों को करौली अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया है कि अनियंत्रित बोलेरो कार की टक्कर ट्रक से हुई है।

करौली मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास यह घटना हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां राहत कार्यों का जायजा लिया। जबकि वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

घटना के बाद मृतकों को करौली अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं उनके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जबकि घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोग हादसे में घायल हुए थे। वहीं पुलिस इस सड़क हादसे की जांच में भी जुट गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह हादसा क्यों और कैसे हुआ।

बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक और घायल मध्यप्रदेश के निवासी है। लेकिन मृतक और घायल मूलरूप से कहां के रहने वाले हैं और किस काम से जा रहे थे। इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+