Lok Sabha Election: राजस्थान की यह 8 महिला नेता...जिन्होने दी सियासी रण में चुनौती

Lok Sabha Election: राजस्थान के लोकसभा चुनावों में 25 सीटों में भाजपा और कांग्रेस की 8 महिला नेता सियासी मैदान में उतर गई है और अपने दम से विपक्षी को चारों खाने चीत करने के लिए रणनीति भी तैयार कर ली है।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने अपने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियों ने कुल 8 महिला नेताओं को संसद जाने का मौका दिया है।

8-women-leaders-of-bjp-congress-are-in-the-political-fray-on-25-seats-in-lok-sabha-elections

महिलाओं को नेतृत्व सौंपने में भाजपा कांग्रेस से आगे रही है। भाजपा ने 5 लोकसभा सीटों से महिला प्रत्याशियों को अवसर दिया है जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 3 महिला नेताओं को प्रत्याशी बनाया है।

लोकसभा चुनाव में राजस्थान के सियासी रण में हुंकार भर रही इन 8 धुरंधर महिलाओं के बारे में आप भी जानिए कि आखिर कौन है जिन्होने दिग्गजों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी 25 सीटों पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। इस चुनाव में भी आधी आबादी यानी महिला वोट बैंक प्रमुख राजनीतिक दलों को लुभा रहा है। शायद यही कारण है कि 25 में सीटों पर 8 महिला उम्मीद्वार सियासी रण में उतर चुकी है।

बीजेपी के अब तक घोषित 24 उम्मीदवारों में से 5 महिलाएं हैं, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार सूची में 3 महिलाओं का नाम है।

जानिए जयपुर लोकसभा सीट से कौन है मंजू शर्मा
जयपुर शहर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मंजू शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। मंजू शर्मा पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दिवंगत भंवरलाल शर्मा की पुत्री हैं।

भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद पार्टी ने उन्हें एक बार हवामहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन कांग्रेस के बृजकिशोर शर्मा के सामने वे महज 580 मतों से हार गई थी। अब पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है।

जानिए नागौर लोकसभा सीट से कौन है ज्योति मिर्धा
नागौर लोकसभा सीट से भाजपा ने ज्योति मिर्धा को प्रत्याशी बनाया है। ज्योति मिर्धा वर्ष 2009 में नागौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी है।

इसके बाद वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा।

नवंबर 2023 हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ज्योति मिर्धा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी। अब भाजपा ने उन्हें नागौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

जानिए राजसमंद लोकसभा सीट से कौन है महिमा कुमारी सिंह
राजसमंद लोकसभा सीट से भी बीजेपी ने इस बार महिमा कुमार सिंह के रूप में नया चेहरा चुनाव मैदान में उतारा है। वे राजसमंद राजघराने की बहू हैं और नाथद्वारा के मौजूदा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं।

महिमा कुमारी सिंह भले ही पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हों लेकिन सामाजिक कार्यक्रमों में वे पिछले कई सालों से सक्रिय हैं। बीजेपी ने अब उन्हें संसद आने का टिकट दिया है।

जानिए करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से कौन है इंदु देवी जाटव
करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने इंदु देवी जाटव को चुनाव मैदान में उतारा है। इंदु देवी पार्टी की कोई वरिष्ठ नेता नहीं बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता हैं जो वर्ष 2015 में करौली पंचायत समिति की निर्विरोध प्रधान बनी थीं। दो बार लगातार सांसद रहे मनोज राजोरिया का टिकट काटते हुए पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

जानिए गंगानगर लोकसभा सीट से कौन है प्रियंका बैलान
गंगानगर लोकसभा सीट भाजपा ने इस बार प्रियंका बैलान को प्रत्याशी बनाया है। पिछले 15 साल से वे राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में अनूपगढ नगर परिषद की सभापति भी हैं।

वर्ष 2013 में प्रियंका बैलान को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी तय किया था लेकिन वे चुनाव नहीं लड़ सकी क्योंकि 10वीं की मार्कशीट में अंकित जन्मतिथि के हिसाब से वे 25 साल की आयु पूरी नहीं कर पाई थी। गत दो विधानसभा चुनाव में भी वे टिकट की मांग कर रही थी लेकिन पार्टी ने उन्हें अवसर नहीं दिया। अब सीधे लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया है।

जानिए भरतपुर लोकसभा सीट से कौन है संजना जाटव
भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने संजना जाटव को प्रत्याशी बनाया है। संजना जाटव पार्टी का बड़ा चेहरा नहीं है बल्कि वे अलवर नगर परिषद की सदस्य हैं। प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान से जुड़ने के बाद वे अचानक सुर्खियों में आईं।

हालांकि संजना पार्टी में कई साल से सक्रिय हैं और मंच पर अपनी बात प्रखरता के साथ रखती हैं। कांग्रेस ने युवा महिला नेता को संसद जाने का अवसर दिया है।

जानिए पाली लोकसभा सीट से कौन है संगीता बेनीवाल
गहलोत राज में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष रहीं संगीता बेनीवाल को कांग्रेस ने पाली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। संगीता बेनीवाल लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हैं लेकिन चुनाव लड़ने का अवसर पार्टी की ओर से उन्हें पहली बार दिया गया है।

जानिए झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से कौन है उर्मिला जैन भाया
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर उर्मिला जैन भाया को चुनाव मैदान में उतारा है। वे पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी उर्मिला कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में थीं लेकिन जीत नहीं पाई। इस बार उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+