Rajasthan News: आधी रात को बदले प्रदेश में भाजपा के 8 जिलाध्यक्ष,जानिए क्या है बड़ी वजह

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा के 8 जिलाध्यक्ष बदले गए है। इन जिलाध्यक्षों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला गुट के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई ।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को मजबूती देने के लिए भाजपा ने 5 मार्च को राजस्थान के 34 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे।

8-district-presidents-of-bjp-changed-at-midnight-in-rajasthan-former-chief-minister-raje-and-leader

लेकिन 48 घंटे के अंदर ही 8 जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं. नई लिस्ट में बिरला-राजे गुट के नेताओं को मौका दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में आधी रात को 8 जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। लिस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुट के नेताओं को जगह दी गई है।

ये बदलाव 5 मार्च को जारी गई 34 जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद किया गया है। क्योंकि कहा जा रहा था कि इन नामों में राजे गुट के नेता शामिल नहीं है। इसी के चलते 48 घंटे के अंदर झुंझुनूं, सीकर, टोंक, डूंगरपुर, कोटा शहर, कोटा देहात, बूंदी और बारां के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए।

नए आदेश के अनुसार अब झुंझुनूं के नए बीजेपी जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी होंगे, पहले रतन सिंह तंवर को ये जिम्मेदारी दी गई थी ।

इसी तरह सीकर में बनवारी लाल यादव को हटाकर वसुंधरा गुट के कमल सीकवाल को बीजेपी ने नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

टोंक में अजीत मेहता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डूंगरपुर में बंसीलाल पाटीदार को हटाकर वसुंधरा गुट के हरीश पाटीदार को बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कोटा शहर में बिरला गुट के राकेश जैन, कोटा देहात में बिरला गुट के प्रेम गोचर और बूंदी में बिरला गुट के सुरेश अग्रवाल को बीजेपी ने नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि बारां में राजे गुट के नन्दलाल सुमन को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीकर के नए जिलाध्यक्ष के सामने जिले में भाजपा के कई गुटों में बंटी हुई पार्टी को एक साथ लेकर चलना व सत्ता और संगठन में के साथ तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।

क्योंकि भाजपा में आपसी गुटबाजी के चलते विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा की करारी हार हुई थी, वहीं सुरेश अग्रवाल को लोकसभा अध्यक्ष का करीबी और भरोसेमंद बताया जाता है।

इसी वजह से पिछले कई दिनों से उनका नाम चर्चा में था, बनवारीलाल सैनी को भी संगठन का अनुभव है। जबकि हरीश पाटीदार को जिलाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने ओबीसी वर्ग को साधने का प्रयास किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+