66 साल के मुख्त्यार ने 55 साल की आमना से की शादी, दूल्हे के हैं 14 बच्चे व 49 नाते-पोते, 91 साल की मां ने दिया आशीर्वाद
नागौर। यह अजब विवाह की गजब कहानी है। इसमें दूल्हा 66 साल का और दुल्हन 55 साल की है। दूल्हा-दुल्हन ने 91 साल की मां से आशीर्वाद लेकर हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। चौंका देने वाली बात तो यह है कि दूल्हे के 14 बच्चे और 49 नाते-पोते-पोतियां हैं।

मामला राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी का है। यहां के कुंडल सरोवर की पाल स्थित साइयों का मोहल्ला निवासी मुख्त्यारस्यां भाटी के बीवी का आठ पहले निधन हो गया था। उसके 7 बेटे व 7 बेटियां पैदा हुए थे। उधर, अजमेर निवासी आमना खातून के पति का कई साल पहले निधन हो गया था। मुख्त्यारस्यां भवन निर्माण का काम करते हैं। वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मेड़ता शहर मंडल के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बीते दिनों मुख्त्यारस्यां विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह में रहकर रोजे कर रहे थे। इसी दौरान दरगाह में उसकी मुलाकात आमना खातून से हुई। दोनों को पहली ही नजर में इश्क हो गया। जीवन साथी बनने का फैसला लिया। ईद 2019 से दो दिन पहले मेड़ता शहर में मुख्त्यारस्यां व आमना ने शादी कर ली। खास बात यह है कि इस नवविवाहित जोड़े को 91 वर्षीय मां जैतून बाई ने आशीर्वाद दिया। आमना के एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications