Rajasthan: बेरोजगार युवक के खाते में गलती से आए 18 लाख रुपए, निकाल कर दिए खर्च

यह राशि जोधपुर जिले के भूंगरा गांव में हुए सिलेंडर गैस ब्‍लास्‍ट के पीड़ित परिवार के खाते में ट्रांसफर करना था।

राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले में अजीब मामला सामने आया है। यहां एक बेरोजगार युवक के बैंक खाते में 18 लाख रुपए जमा हो गए।

युवक ने उनमें से कुछ रुपए निकालकर खर्च भी कर दिए। बाद में पता चला कि यह रुपए किसी पीड़ित परिवार के मुआवजे के थे।

hanumangarh news

जानकारी के अनुसार राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्‍बी पुलिस थाना इलाके में दिनेश के खाते में बैंक कर्मचारियों की गलती से रकम जमा हो गई थी।

दरअसल, पिछले दिनों के जोधपुर जिले के गांव भूंगरा में सिलेंडर गैस ब्‍लास्‍ट हुआ था। हादसे में तीस लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन ने 18 लाख रुपए की मुआवजा राशि ट्रांसफर किया था।

बैंक स्‍टाफ से गलती यह हो गई कि पीड़ित परिवारों के बैंक खाते नंबर में एक अंक की गलती हो गई, जिससे यह राशि हनुमानगढ़ के दिनेश के खाते में चली गई। दिनेश के पास मोबाइल पर बैंक खाते में 18 लाख रुपए जमा होने का संदेश आया।

बेरोजगार दिनेश के खाते में अचानक 18 लाख रुपए जमा होने का विश्‍वास नहीं हुआ। वह तुरंत एटीएम गया और खाते का बैलेंस चैक किया। पता चला कि खाते में सच में 18 लाख रुपए आ गए और उसे यह भी पता नहीं चला कि रुपए कहां से किसने डाले?

दिनेश को पिता की बीमारी और घर खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने कुछ रुपए एटीएम से निकाले और खर्च कर दिए। मामले की जांच में खुलासा हुआ जोधपुर जिला प्रशासन की टीम ने उससे सम्‍पर्क किया तो पूरा खुलासा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+