17 भाई-बहनों की शादी: एक साथ पहुंची सुरजाराम की 12 पोतियों की बारात, विदाई में पूरा गांव उमड़ा
17 Bhai Bahan ki Shadi: राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव लालमदेसर छोटा के सुरजाराम गोदारा का परिवार इन दिनों सुर्खियों में है।
वजह ये है कि सुरजाराम गोदारा के 17 पोते-पोतियों की एक साथ शादी हुई है। इनमें पांच भाई बहनों की एक साथ बारात गई। फिर दूसरे दिन 12 बहनों की एक साथ बारात आई। सबकी विदाई भी एक साथ हुई।

जानकारी के अनुसार लालमदेसर छोटा गांव में सुरजाराम गोदारा के पांच बेटे ओमप्रकाश, मानाराम, भागीरथ, भैराराम व गोविंद राम हैं। संयुक्त परिवार में रह रहे पांचों भाइयों के 17 बेटे-बेटियों की उम्र शादी करने लायक हो गई थी।
ऐसे में रिश्ते देखे और सबकी एक साथ शादी करने की ठानी। पांच भाइयों की शादी एक अप्रैल व बहनों की शादी दूसरे दिन 2 अप्रैल 2024 को हुई है। एक साथ ही 5 बारात रवाना हुई और एक साथ ही 12 बारातें आईं।
Recommended Video

मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि हम पांचों भाई एक साथ रहते हैं। सभी के 17 बेटे-बेटियों की शादी एक साथ की है। चाक-भात, लग्न-टीका से लेकर बारात रवानगी व सात फेरों तक की सारी रस्में एक साथ की हैं।
2 अप्रैल को 12 बेटियों की बारात अलग-अलग गांवों से पहुंची थी। सुरजाराम के घर पर बड़ा सा मंडप तैयार किया गया है। एक साथ ही बारात का खाना बना। हालांकि बारात को रात में ठहरने के लिए गांव में अलग-अलग जगह व्यवथा की गई थी।

सुरजाराम के 5 पोतों की शादी एक अप्रैल को थी। वे दुल्हन लेकर घर आ गए और दूसरे दिन 2 अप्रैल को बहनों की शादी हुई। रात को सभी 17 नवदंपतियों का आशीर्वाद समारोह एक साथ रखा गया।
शादी के एक ही कार्ड पर सभी 17 दूल्हा-दुल्हन भाई बहनों के नाम लिखे गए। शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हालांकि शादी की ज्यादा तस्वीरें व वीडियो सामने नहीं आए।
शादी की डेट एक अप्रैल को होने के कारण कइयों ने इसे अप्रैल फूल माना। हालांकि ग्राम सेवक राजू राम गोदारा, सरपंच किस्तूरी देवी व शादी का कार्ड छापने वाले ऑफसेट मालिक ने शादी की पुष्टि की है।

इन 5 बेटों की शादी
सांवरमल संग पूजा
राकेश संग प्रियंका
बनवारी संग आरजू
मुन्नीराम संग गुड्डी
सुनील संग सुनिता
इन 12 बेटियों की शादी
सरिता संग सुंदरलाल
द्रोपती संग अशोक
संगीता संग बीरबल राम
रामेती संग लालचंद
मुन्नी संग पंकज
पूजा संग अशोक
प्रियंका धर्माराम
पूजा घमंडीलाल
रिशिका संग रामनिवास
अर्पिता संग
सुनील बसंती संग विरेंद्र
उर्मिला संग बुधराज












Click it and Unblock the Notifications