IAS टीना डाबी की बेस्ट फ्रेंड समेत 15 आईएएस बने कलक्टर, पोस्टिंग में पति प्रदीप गवांडे से घटी दूरी
IAS Tina Dabi News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा ने हाल ही सबसे बढ़ी 'प्रशासनिक सर्जरी' की है, जिसमें 108 IAS व 386 RAS अधिकारियों को इधर-उधर किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर जिला कलक्टर पर पर नियुक्त किया गया है।
आईएएस टीना डाबी नहीं बल्कि उनके पति आईएएस प्रदीप गवांडे और डाबी बेस्ट फ्रेंड अर्तिका शुक्ला समेत 15 अफसरों का जिला कलक्टर पद पर ट्रांसफर हुआ है।

अर्तिका शुक्ला ने भी टीना डाबी की तरह संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2015 टॉप किया था। टीना ने पहली और शुक्ला ने चौथी रैंक हासिल की थी। फिर टीना डाबी ने दूसरी और अर्तिका शुक्ला ने तीसरी रैंक वाले जसमीत सिंह संधू से शादी कर ली थी।
5 सितंबर को हुए राजस्थान कैडर के तबादलों के बाद टीना डाबी और उनके पति प्रदीप के गवांडे की पोस्टिंग के बीच आधी रह गई। मतलब पहले टीना डाबी ईसीजी आयुक्त पद पर जयपुर में प्रदीप गवांडे निदेशक उपनिवेशक पद पर बीकानेर में।
जयपुर से बीकानेर की दूरी 334 किलोमीटर है जबकि अब टीना डाबी बाड़मेर और प्रदीप गवांडे पड़ोसी जिले जालोर के कलक्टर बने हैं। बाड़मेर और जालोर जिला मुख्यायल के करीब 156 किलोमीटर की ही दूरी है। इससे पहले टीना डाबी बाड़मेर के पड़ोसी जिले जैसलमेर की कलक्टर थीं।
राजस्थान के 15 जिलों के नए कलेक्टर
1. टीना डाबी, जिला कलक्टर बाड़मेर
2. डॉ. मंजू, जिला कलक्टर श्रीगंगानगर
3. अर्तिका शुक्ला, जिला कलक्टर अलवर
4. जितेंद्र कुमार सोनी, जिला कलक्टर दूदू
5. लोकबंधु, जिला कलक्टर अजमेर
6. निशांत जैन, जिला कलक्टर जयपुर
7. किशोर कुमार, जिला कलक्टर खैरथल तिजारा
8. अल्पा चौधरी, जिला कलक्टर सिरोही
9. आशीष मोदी, जिला कलेक्टर चूरू
10 मुकुल शर्मा, जिला कलक्टर सीकर
11. शुभम चौधरी, जिला कलक्टर राजसमंद
12. रामावतार मीणा, जिला कलक्टर झुंझुनूं
13. प्रदीप गवांडे, जिला कलक्टर जालोर
14. हरिमोहन मीणा, जिला कलक्टर डीग
15. डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, जिला कलक्टर जयपुर












Click it and Unblock the Notifications