Rajasthan: 14 साल की बच्‍ची को गैंगरेप के बाद कोयला भट्टी में ज़िंदा जलाया, 6 लोग हिरासत में

bacchi ki coal bhatti me jinda jayala bhilwara: राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी पुलिस थाना इलाके में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसे कोयला भट्टी में ज़िंदा जला दिया गया।

राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी पुलिस थाना इलाके में हर किसी का दिल झकझोर देने और हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोयला भट्टी में एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया। उसके साथ गैंगरेप की भी आशंका है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।

coal bhatti Bhilwara Rajasthan

मीडिया से बातचीत में कोटड़ी थानाप्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि गांव में अपने परिवार के साथ रह रही 14 वर्षीय बालिका बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे खेत पर बकरियां चराने गई थी। शाम को बकरियां घर आ गईं, मगर वह नहीं लौटी।

इस पर परेशान परिजनों ने पहले तो खेत में अपने स्‍तर उसकी खूब तलाश की। फिर ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल की ओर गए। जंगल में चार-पांच कोयला भट्टी में से एक धधक रही थी। उसमें से दुर्गंध भी आ रही थी।

शक होने पर बच्‍ची के परिजनों व ग्रामीणों ने कोयलों की राख को खंगाला तो उसमें चांदी का एक कड़ा मिला, जो उस बच्‍ची का था। परिजनों ने बेटी के हाथ का वो कड़ा पहचान लिया और उसे जला देने की आशंका जाहिर करते हुए कोटड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।

देर रात करीब दो बजे भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। कोयला भट्टी की आग को बुझाकर स्थान को सुरक्षित रखवाया। देर रात शाहपुरा एएसपी किशोरीलाल, कोटड़ी डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई, एफएसएल और डॉग स्क्वाइड टीम भी जयपुर से घटनास्‍थल पर पहुंची। धधकती भट्टी में किशोरी के शव के अवशेष मिले हैं।

दरअसल, यहां पर कालबेलिया जाति के लोग भट्टी से कोयला बनाने का काम करते हैं। पुलिस को भट्टी के आस-पास के लोगों पर शक है। हालांकि वास्‍तविकता तो पुलिस जांच आगे बढ़ेगी तब सामने आएगी। शुरुआती जांच के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Nuh Violence Haryana: मोनू मानेसर पर हरियाणा-राजस्‍थान CM आमने-सामने, ट्वीट कर क्‍या बोले खट्टर-गहलोत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+