Nuh Violence Haryana: मोनू मानेसर पर हरियाणा-राजस्थान CM आमने-सामने, ट्वीट कर क्या बोले खट्टर-गहलोत?
2023 Haryana riots: हरियाणा नूंह हिंसा पर राजनीति हो रही है। आरोपी मोनू मानेसर के बारे में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले उस पर राजस्थान में एफआईआर दर्ज है। हम राजस्थान की मदद करेंगे। इस पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत
Nuh Violence in Hindi: हरियाणा के नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम, मानेसर व पलवल समेत राजस्थान के अलवर व भरतपुर में फैली हुई है। नूंह हिंसा 2023 पर राजनीति भी खूब हो रही है।

नूंह हिंसा आरोपी मोनू मानेसर को पकड़ने में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गेंद राजस्थान सरकार के पाले में यह कहकर डाल दी कि मोनू मानेसर के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर दर्ज है। उसे राजस्थान पुलिस पकड़े। उन्होंने ट्वीट करके यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस तो राजस्थान पुलिस की मदद को तैयार है। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तीखी प्रतिक्रिया आई है।
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR तक दर्ज कर ली। जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही। श्री खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है।
नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर भी आरोपी
दरअसल, मोनू मानेसर पर नूंह हिंसा का भड़काने का आरोप है। राजस्थान के अलवर जिले के भिवानी 16 फरवरी को नासिर-जुनैद की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में भी मोनू मानेसर आरोपी है। नासिर-जुनैद राजस्थान के भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव घाटमिका के रहने वाले थे। उसी मामले में मोनू मानेसर के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
मोनू मानेसर की वजह से नूंह में हिंसा क्यों भड़की?
खुद को गोरक्षक बताने वाले मोनू मानेसर का असली नाम मोहित यादव है। यह बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल शोभायात्रा पर पथराव का जिम्मेदार मोनू मानेसर को ठहराया जा रहा है। शोभायात्रा से पहले मोनू ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसके कहा था कि वो भी इस यात्रा में शामिल होगा। इस बात से मेवात के कुछ लोग नाराज थे। बताया जा रहा है कि यही वजह थी नूंह में शोभायात्रा के प्रवेश करते ही पत्थरबाजी और फायरिंग की गई। फिर हिंसा भड़क गई।












Click it and Unblock the Notifications