झुंझुनूं एक्सीडेंट : 11 की मौत का आंखों देखा हाल, PM ने की आर्थिक मदद की घोषणा, CM ने भी जताया दुख

झुंझुनूं, 19 अप्रैल। राजस्थान के झुंझुनूं एक्सीडेंट में मारे गए लोगों के परिजनों व घायलों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए और घायल को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

लीला की ढाणी के पास एक्सीडेंट

लीला की ढाणी के पास एक्सीडेंट

बता दें कि मंगलवार दोपहर को राजस्थान के झुंझुनूं जिले में उदयपुरवाटी रोड पर गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना इलाके में लीला की ढाणी के पास सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

 गुढ़ागौड़जी एक्सीडेंट का आखों देख हाल

गुढ़ागौड़जी एक्सीडेंट का आखों देख हाल

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिकअप ओवरलोड थी। तेज गति से चल रही थी। लीला की ढाणी के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और तीन-चार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। देखते ही देखते सड़क पर चीख पुकार मच गई।

लोहार्गल में अस्थि विसर्जन करके लौट रहे थे

लोहार्गल में अस्थि विसर्जन करके लौट रहे थे

हादसे का शिकार हुए लोग झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड की अहीरों की ढाणी कृष्ण नगर के एक ही परिवार व रिश्तेदारी में थे। सभी पिकअप में सवार होकर परिवार में मौत होने पर अस्थि विसर्जन के लिए लोहार्गल गए थे। वापसी में हादसे का शिकार हो गए।

अधिकतर लोग पिकअप के नीचे दबे

अधिकतर लोग पिकअप के नीचे दबे

दरअसल, करीब दो दर्जन लोग पिकअप में सवार होकर लोहार्गलजी से लौट रहे थे। रास्ते में पिकअप बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गई। अधिकतर लोग पिकअप के नीचे दब गए थे।

 आठ घायलों को बीडीके में रैफर किया

आठ घायलों को बीडीके में रैफर किया

सब-इंस्पेक्टर शंकरलाल छाबा ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। आठ घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई और आठ अन्य घायलों को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रैफर किया।

दो घायलों ने जयपुर के रास्ते में तोड़ा दम

दो घायलों ने जयपुर के रास्ते में तोड़ा दम

बीडीके अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। चार घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। रास्ते में दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या आठ से बढ़कर 11 हो गई।

झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी एक्सीडेंट में मृतक

झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी एक्सीडेंट में मृतक

1. कैलाश पुत्र गिरधारीलाल यादव (35)

2. भंवरलाल पुत्र रिछपाल यादव (35)
3. सुमेर पुत्र गिरधारी लाल (50)
4. राजबाला पत्नी सुमेर यादव (35)
5. अर्पित पुत्र शिवकरण (15)
6. मनोहर पुत्र प्रभात राम यादव (50)
7. नरेश पुत्र श्रवण यादव (16)
8. कर्मवीर पुत्र सुमेर यादव (20)
9. बलवीर पुत्र रमेश (40)
10. सावित्री पत्नी श्रवण (45)
11. राहुल पुत्र सुमेर (20)

सगे भाइयों की भी मौत

सगे भाइयों की भी मौत

बता दें कि गुढ़ागौड़जी सड़क हादसे में मारे गए सुमेर (50) और कैलाश (35) दोनों सगे भाई थे। राजबाला (35) और कर्मवीर (20) दोनों मां-बेटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+