मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि इस भारतीय खिलाड़ी ने ले लिया संन्यास
नई दिल्लीः राजस्थान के विकेटकीपर दिशांत याग्निक ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इनके संन्यास का ऐलान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने मैच के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस समय दिशांत रणजी ट्रॉफी में मैच खेल रहे हैं। पहली पारी में वो 34 रन बनाकर आउट हो गए।

दिशांत याग्निक ने अपने प्रथम श्रेणी कैरियर में 29, सूची ए के 25 और टी-20 के 22 मैच खेलें हैं। दिशांत ने साल 2002-03 में क्रिकेट डेब्यू किया था। प्रथम श्रेणी मैचों में 27 रन के औसत के साथ 1307 रन बनाए थे। संन्यास लेने के बाद दिशांत ने कहा कि उन्हें कोई प्रेरणा नहीं मिल रही।
34 साल के दिशांत ने मीडिया ने कहा कि 'मेरे लिए अब यह जरूरी हो गया था। मुझे आगे खेलने के लिए कोई प्रेरणा नहीं मिल रही थी। 34 साल की उम्र में आप खुद को रोजाना मैदान में खेलने के लिए घसीट नहीं सकते। इसलिए यह जरूरी था कि मैं अपने जूनियर्स को खेलने का मौका दूं।'
दिशांत ने कहा कि उनके मन में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ भी विचार आया था। लेकिन उन्होंने फैसला टाल दिया। बता दें, दिशांत साल 2011 से 2015 के बीच आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
आईपीएल में अपने अनुभव को सांझा करते हुए दिशांत ने कहा कि 'राजस्थान रॉयल्स के साथ का समय काफी अच्छा था, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर आकर आपको कहीं ना कहीं रुकना होता है। आप हमेशा चलते नहीं रह सकते। अब पाने के लिए नया क्या है?'
यह भी पढ़ें-विराट ने खोला राज, बताया किस पाकिस्तानी बॉलर से लगता है डर












Click it and Unblock the Notifications