शौचालय बनवाने के लिए गिरवी रख दिये गहनें, 4 महीनें में बने 100 से अधिक शौचालय
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान अब धीरे-धीरे लोगों के लिए खास बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में एक महिला ने अपने घर में शौचालय बनाने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिये हैं। छत्तीसगढ़ के महसमुंड जिले में दो महिलाओं ने बड़ेढाबा गांव में अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए अपने गहनों को गिरवी रख दिया।
अब खुले में शौच करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर होगी साझा

तीन दर्जन महिलाओं ने भी गिरवी रखे गहनें
गहने गिरवी रखने का सिलसिल यहीं नहीं थमा, इन दो महिलाओं से प्रेरित होकर तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिये।
यहां खुले में शौच की तस्वीर लेने पर मिलता है 'ईनाम'
80 फीसदी लोग खुले में करते थे शौंच
इस गांव में 80 फीसदी लोग शौंच के लिए खुले में जाते थे, लेकिन पिछले चार महीनों में यहां 100 से अधिक नये शौचालय का निर्माण हुआ है।
प्रशासन भी आया हरकत में
ग्रामीणों के इस मुहिम के बाद स्थानीय प्रशासन भी अब हरकत में आया है और लोगों को शौचालय बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत नये शौचालय बनाने के लिए पैसे मुहैया करा रहा है। इस मुहिम की शुरुआत जंबाई और गौराबाई ने की जिन्हें शौच के लिए जबरन बाहर जाना पड़ा। इसके बाद दोनों महिलाओं ने अपने घर में शौचालय बनाने का फैसला लिया।
ससुराल वालों ने मना कर दिया था शौचालय बनाने से
शुरुआत में इन महिलाओं ने अपने घरवालों से शौचालय निर्माण के लिए कहा, लेकिन जब जंबाई के ससुराल वालों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जबकि गौराबाई का पति शौचालय बनवाने की बजाए बाइक खरीदना चाहता था। ऐसी परिस्थितियों में दोनों महिलाओं ने अपने गले के हार को गांव के ही अमीर व्यक्ति के पास 20 हजार रुपए के लिए गिरवी रखा, जिसके बाद घर में शौचालय का निर्माण शुरु कराया।
307 परिवार हैं गांव में
बाडेढाबा गांव में कुल 307 परिवार हैं लेकिन पिछले वर्ष नवंबर माह में इनमें से सिर्फ 10 घरों में ही शौचालय था। लेकिन पिछले चार महीनों में यह संख्या बढ़कर 125 हो गयी है। वहीं सरपंच ने ग्रामीण लोगों से वायदा किया है कि अगले एक महीने में सभी घरो में शौचालय होंगे, वो भी सरकारी खर्च पर।












Click it and Unblock the Notifications