Awanish Sharan : कौन हैं 13 बार फेल होकर IAS बनने वाले अवनीश शरण, 10वीं में आई थी थर्ड डिवीजन

रायपुर, 23 जुलाई। यह सक्सेस स्टोरी उन युवाओं में नई जान फूंक देने वाली हैए जो एक.दो बार फेल हो जाने से हार मान जाते हैं और मेहनत करना छोड़ देते हैं। हम बात कर रहे हैं उस शख्स की जिसने 13 बार असफलताएं देखीं और आज आईएएस हैं। वो भी सरकारी स्कूल में पढ़कर। इनकी मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दसवीं कक्षा में इनके थर्ड डिवीजन आई थी। पीसीएस परीक्षाएं खूब दीए लेकिन पास एक भी नहीं कर पाए। नाम है आईएएस अवनीश शरण।

अवनीश शरण IAS छत्तीसगढ़ कैडर

अवनीश शरण IAS छत्तीसगढ़ कैडर

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण उन अफसरों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ये अक्सर मोटिवेशनल स्टोरी शेयर करते रहते हैं। इस बार इन्होंने खुद की सक्सेस स्टोरी ही सांझा कर डाली है। आईएएस अवनीश शरण ने अपनी दसवीं कक्षा से लेकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने की पूरी यात्रा बताई है, जिसमें एक बड़ी सफलता और एक दर्जन से ज्यादा बार फेल होने का जिक्र किया है।

 गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई हुई

गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई हुई

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईएएस अवनीश शरण ने बताया कि वे बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव केवटा के रहने वाले हैं। गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई हुई। दसवीं थर्ड डिवीजन से पास की। 44.7 प्रतिशत अंक आए। हालांकि 12वीं में 65 प्रतिशत और स्नातक में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रहे। गांव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का माहौल नहीं था। ना ही कोई अच्छे से गाइड करने वाला मिला। शायद यही वजह है कि सफलता देर से हाथ लगी।

 राज्य लोक सेवा आयोग की दस परीक्षाओं में हुए फेल

राज्य लोक सेवा आयोग की दस परीक्षाओं में हुए फेल

IAS Avnish Sharan कहते हैं कि मैंने CDS और CPF में भाग्य आजमाया था। दोनों में असफलता हाथ लगी। थोड़ा निराश हुआ, मगर मेहनत से कोई समझौता नहीं किया। खुद को मोटिवेट किया और फिर राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 10 से ज्यादा बार बैठा, मगर एक भी बार प्रारम्भिक परीक्षा पास नहीं हुई। इसके बावजूद यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर डाली।

दूसरे प्रयास में पास की UPSC

अवनीश शरण बताते हैं कि पीसीएस परीक्षाओं में फेल होने के बाद फिर हिम्मत जुटाई और साल 2006 में यूपीएससी परीक्षा दी। पहली बार में इंटरव्यू तक ही पहुंच पाया। साल 2008 में दूसरे प्रयास में 77 रैंक पाकर झारखंड कैडर में आईएएस बन गया। वर्तमान में रायपुर में तकनीकी शिक्षा के संचालक पद पर कार्यरत हैं।

अवनीश शरण का परिवार

अवनीश शरण का परिवार

बता दें कि अवनीश शरण का जन्म डाॅ. लोकेश शरण और माता मीरा शरण के घर हुआ। ये दोनों प्राइवेट शिक्षक हैं। शरण की शादी मीरा देवी से हुई हैं। मीरा शरण केंद्रीय सेवाओं में बंगलौर में पोस्टेड हैं। अवनीश अपनी सफलता का श्रेय चाचा लोहितेश शरण को भी देते हैं। यूपीपीएससी अफसर लोहितेश शरण ज्वाइंट कमिश्नर हैं। इन्होंने ने अवनीश को यूपीएससी की तैयारी के लिए गाइड किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+