ऋषभ पंत जल्दी ठीक हो जाओ ,रायपुर का क्रिकेट मैदान आपका इंतज़ार कर रहा है
ऋषभ पंत के सड़क हादसे पर गंभीर तौर पर घायल होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट किया कि हम सब ऋषभ पंत जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा है।
Rishabh Pant Accident: टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी दुखी और चिंतित हैं। सभी ऋषभ के जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के लोग भी ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। दरअसल सभी चाहते हैं कि वह अपने प्रिय खिलाड़ी को रायपुर में अगले माफ़ खेलते देखें।

ऋषभ को इस हाल से बाहर आना होगा
ऋषभ पंत का शुक्रवार तड़के रुड़की के नारसन में भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में क्रिकेटर पंत की कार के परखच्चे उड़ गए। ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी। दिग्गज खिलाड़ी के साथ साल के अंत में घटे इस हादसे ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि सभी अपने चहेते खिलाड़ी को दोबारा मैदान में देखना चाहते हैं।

सीएम भूपेश बघेल को है ऋषभ की बेहद चिंता
ऋषभ पंत के सड़क हादसे पर गंभीर तौर पर घायल होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट किया कि हम सब रशभ पंत जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्विट किया कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत के भीषण सड़क हादसे में घायल होने का समाचार मिला।
मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर खेल के मैदान में वापस लौटें। छत्तीसगढ़ के कई नेताओं ने ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआए की हैं,लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट कुछ इशारा करता है।

जल्दी ठीक हुए, अगला मैच खेलेंगे रायपुर में
दरअसल अगले साल की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लिए बेहद खास हैं। क्योंकि 21 जनवरी 2023 को राजधानी रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम परसदा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। बीसीसीआई ने पहली दफा छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल मैच की मेजबानी सौंपी है। अगले महीने जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की श्रृंखला होगी,इसमें से दूसरा मैच रायपुर में होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसलिए कहा कि रायपुर का क्रिकेट मैदान आपका स्वागत कर रहा है।
Recommended Video

कार हादसे में घायल ,कारों से है बेहद लगाव
ऋषभ पंत टीम इंडिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी से वह सभी का दिल जीत लेते हैं। अपनी इसी खासियत के कारण मार्केट में उनकी ऊंची कीमत हैं। खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत ने साल 2020 में 29.19 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं, 2021 में पंत की कुल कमाई 5 मिलियन डॉलर थी। ऋषभ पंत कार हादसे में ही घायल हुए है,संयोग देखिये कि वह कारों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास कार कलेक्शन में मर्सिडीबाएं ,ऑडी , फोर्ड कारें हैं।












Click it and Unblock the Notifications