जब न्यूज एंकर ने पढ़ी अपने ही पति की मौत की ब्रेकिंग न्यूज, रोने लगे ऑफिस के लोग
न्यूज चैनल के दूसरे लोगों का कहना है कि किसी के भी लिए इतनी बहादुरी दिखाना आसान नहीं है लेकिन हमारी एंकर ने बहुत हिम्मत दिखाई।
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की एक महिला एंकर जब न्यूज पढ़ रही थी, तो अचानक आई ब्रेकिंग में उसके पति की मौत की खबर आई और उसने अपने पति की मौत की खबर को भी अपने बुलेटिन में पढ़ दिया। जब उसने रिपोर्टर से बात की तो उसे पता चला कि जहां हादसा वहीं हुआ है, जहां से उसके पति जाते हैं। पति की सोच वो टूट गई लेकिन खबर पूरी करके ही स्टूडियो से निकली।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एक टीवी न्यूज एंकर सुरप्रीत कौर ने ब्रेकिंग न्यूज में अपने ही पति की मौत की खबर पढ़ी। वो छत्तीसगढ़ के एक न्यूज चैनल आईबीसी-24 में काम करती है। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह ऑफिस आई और न्यूज बुलेटिन पढ़ने लगी। इसी दौरान महासमु्ंद जिले के पिथौरा में हुए एक सड़क हादसे की जानकारी आई तो महिला एंकर ने उसकी ब्रेकिंग न्यूज पढ़ी। इसी में उसके पति की मौत की भी खबर थी।
साथियों ने की बहादुरी की तारीफ
सुरप्रीत कौर ने रिपोर्टर को फोन करके घटना की जानकारी हासिल की। रिपोर्टर ने बताया कि हादसे में व्हीकल में पांच लोग सवार थे जिसमें से तीन की मौत हो गई है। रिपोर्टर ने यह भी बताया कि मरने वाले तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। इस दौरान कौर को याद आया कि जहां ये हादसा हुआ है उसी रूट से उस वक्त उसके पति अपने चार साथियों के साथ जाते हैं। महिला एंकर टूट गई लेकिन बुलेटिन पूरा करके ही स्टूडियो से बाहर आई।
28 वर्षीय कौर आईबीसी-24 न्यूज चैनल में एंकर है। कौर की शादी एक साल पहले हरशद कवादे के साथ हुई थी और ये दंपत्ति रायपुर में रहता है। न्यूज चैनल के दूसरे लोगों का कहना है कि इतनी बहादुरी दिखाना आसान नहीं है लेकिन उसने बहुत हिम्मत दिखाई। ऑफिस के लोगों के आंखों में भी इस खबर से आंसू आ गए।












Click it and Unblock the Notifications