बचानी है अपनी नौकरी तो घर में जरुर बनवाएं टॉयलेट
रायपुर। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर पढ़ना न भूले। दरअसल सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए घर में शौचालय को अनिवार्य बना दिया है। ये आदेश छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया है।

इस आदेश के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को 3 महीने के भीतर घरों में शौचालय बनवाने का आदेश दिया है। अगर ये आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो कर्मचारियों की सेवा अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। यानी अगर आपनी नौकरी बचानी है तो शौचलय जरुर बनवा लें।
यानी जब कर्मचारी अपने घरों में शौचालय निर्माण कर उपयोग करने की शपथ पत्र देंगे, तभी अधिकारी व कर्मचारियों की सेवा अवधि तभी बढ़ाई जाएगी। जारी आदेश में जिला अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारी-कर्मचारियों को आदेश का पालन कराने कहा गया है। जिन अधिकारी-कर्मचारी के घरों में शौचालय नहीं है, उन्हें तीन माह के भीतर घरों में शौचालय निर्माण कराने का कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications