देखें VIDEO : बिना मास्क घूमने वालों की यमराज ने ली क्लास, चित्रगुप्त ने देखी कुंडली
रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इस महामारी को लेकर लोगों के बीच कापी लापरवाही नजर आ रही है। ऐसे में हरसंभव कोशिश की जा रही है कि लोगों को इस महामारी के प्रति जागरुक किया जाए। इसी कड़ी में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और रायपुर यातायात पुलिस ने मिलकर यह जन-जागरूकता अभियान यहां शुरू किया है। राजधानी रायपुर के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने नुक्कड़ कलाकार आज से यहां के चौक-चौराहों पर यमराज और चित्रगुप्त के भेष में निकले हैं।
Recommended Video

नुक्कड़ कलाकार शहर के लोगों को कोरोना और उससे बचाव से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। नियमों को नहीं मानने वालों की चित्रगुप्त कुंडली देख रहे हैं। यमराज भी जमकर क्लास ले रहे हैं। यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार मास्क न पहनने वालों को आगाह भी कर रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके स्वयं व दूसरों के जीवन को संकट में डाल रही है। ये कलाकार सडक़ पर थूकने वाले और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को भी बता रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके साथ दूसरों की जिंदगी में भी संकट डालती है।
रायपुर स्मार्ट सिटी के एमडी सौरभ कुमार के अनुसार कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को नियमित हाथ धोने, सडक़ पर न थूकने और मास्क लगाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने भी कहा जा रहा है। दुकानों में अनावश्यक भीड़ न लगाने की समझाइश भी दी जा रही है। मास्क न पहनने वालों को मुफ्त में मास्क भी दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही बरतने पर सख्ती बरतते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications