Russian Viral Video: वैलेंटाइन वीक में आया रशियन का वीडियो, रात को सबके सामने यूं काटा बवाल

Russian girl in Raipur Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विदेशी युवती का हंगामा करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां नशे में धुत एक रशियन लड़की ने सड़क पर हंगामा किया। आरोप है कि लड़की ने शराब के नशे में अपनी कार से एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीड़ ने घेरा, लड़की ने किया हंगामा

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने लड़की को घेर लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लगातार अपना फोन मांग रही है, लेकिन वहां मौजूद लोग कहते हैं कि किसी के पास उसका फोन नहीं है। पुलिसकर्मियों ने उसे थाने चलने के लिए कहा, लेकिन वह बार-बार मना करती रही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

Russian Raipur Chhattisgarh India

महिला पुलिसकर्मी नदारद, पुलिस ने साथी से की अपील

वीडियो में एक और अहम बात सामने आई कि मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। जब लड़की पुलिस की भी नहीं सुन रही थी, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथी से उसे संभालने के लिए कहा। उसका साथी उसे घर चलने के लिए मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन लड़की नहीं मानी।

दोनों नशे में, पुलिस हिरासत में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के साथ गाड़ी में उसका एक दोस्त भी मौजूद था। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। घायलों का इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+