रायपुर: चौपाटी के विरोध में भाजपा का महाधरना हुआ स्थगित, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा "चौपाटी नहीं कॉलेज दो"
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार की एक टीम सभी नियमो समेत टैक्निकल ऑडिट करने रायपुर पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर में चल रहा भाजपा का महा धरना 11वें दिन समाप्त हो गया। गौरतलब है कि रायपुर शहर के एजुकेशन हब माने जाने वाले पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत कई बड़े शैक्षणिक सस्थानों और नालंदा परिसर में स्थित लाइब्रेरी के निकट नाईट चौपाटी बनाये जाने के विरोध में 4 जनवरी को पूर्व मंत्री राजेश मूणत अपने समर्थको के साथ धरने पर बैठ गए थे।

नाईट चौपाटी का विरोध
भाजपा का कहना है कि वह रायपुर नगर निगम के द्वारा एजुकेशन हब में यूथ हब के के नाम पर बनाई जा रही नाईट चौपाटी का विरोध जारी रखेगी। पूर्व मंत्री राजेश मूणत का आरोप है कि कांग्रेस सरकार और नेताओं को संरक्षण निर्देश पर रायपुर नगर निगम शहर में स्थित शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र में यूथ हब के नाम पर अवैध चौपाटी बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।

हरदीप पुरी से शिकायत
इसके अलावा भाजपा नेताओं का यह भी कहना है कि महापौर एज़ाज़ ढेबर समेत कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग रायपुर में स्मार्ट सिटी के नामपर केंद्र सरकार से जारी राशि में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा नेताओ के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में जाकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से भी शिकायत की थी।

धरना हुआ स्थगित आंदोलन रहेगा जारी
शनिवार को भाजपा के धरने में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई अन्य बड़े नेता पहुंचे। पूर्व सीएम रमन सिंह ने भाजपा के धरने को स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से जांच का भरोसा मिला है, इसलिए भाजपा अपना धरना स्थगित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री हरदीप पुरी ने जांच करवाने की बात करने के साथ कहा कि दोषियों को सजा दी जाएगी,इसलिए हम धरना स्थगित कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार की एक टीम सभी नियमो समेत टैक्निकल ऑडिट करने रायपुर पहुंचेगी, यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो दोषियों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। मूणत ने कहा कि रायपुर के लिए लगभग 1000 करोड़ रूपयो का आबंटन स्मार्टसिटी विभाग से किया गया है लेकिन नगर निगम अफसर और महापौर एज़ाज़ ढेबर आबंटित पैसों का बंदरबाट कर रहे हैं।

ट्विटर पर करता रहा ट्रेंड
भाजपा ने शनिवार को अपना धरना स्थगित कर दिया,लेकिन अपना आंदोलन जारी रखा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के दफ्तर से जानकारी दी गई कि भाजपा आगे भी कई मुद्दों पर आंदोलन जारी रखेगी। यह आंदोलन सड़क से लेकर डिजिटल प्लेटफार्म में भी जारी रहेंगे। भाजपा का धरना समाप्त होते ही ट्विटर पर चौपाटी नहीं कॉलेज दो का हैश टैग ट्रेंड करने लगा।
Recommended Video

यह भी पढ़ें केंद्र सरकार की टीम आएगी रायपुर,देखेगी चौपाटी निर्माण सही या गलत












Click it and Unblock the Notifications