केंद्र सरकार की टीम आएगी रायपुर,देखेगी चौपाटी निर्माण सही या गलत

दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार की एक टीम सभी नियमो सहित टैक्निकल ऑडिट करने रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर में नालंदा परिसर,साइंस कॉलेज,एनआईटी, और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत कई शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े एजुकेशन हब में नाईट चौपाटी हटाए जाने की मांग मांग को लेकर चल रहे भाजपा के अनिश्चितकालीन धरना का गुरुवार को नौवा दिन था।

MUNAT

इससे पूर्व चौपाटी हटाने और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टचार की शिकायत लेकर बुधवार को दिल्ली पहुंचा भाजपा नेताओं का दल वापस रायपुर लौट आया। भाजपा नेताओ के प्रतिनिधमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप पुरी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। दिल्ली जाने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ,सांसद सुनील सोनी , राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय , जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल , निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे समेत रायपुर नगर निगम के अन्य भाजपा पार्षद शामिल थे।

Recommended Video

    Chhattisgarh Reservation Bill: EWS Reservation के अनसुने दिलचस्प फैक्ट्स.. | वनइंडिया हिंदी | *News

    दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार की एक टीम सभी नियमो सहित टैक्निकल ऑडिट करने रायपुर पहुंचेगी, यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो दोषियों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। मूणत ने कहा कि रायपुर के लिए लगभग 1000 करोड़ रूपयो का आबंटन स्मार्टसिटी विभाग से किया गया है लेकिन नगर निगम अधिकारी और महापौर एज़ाज़ ढेबर आबंटित पैसों का बंदरबाँट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें Raipur: साइंस कॉलेज में बन रही चौपाटी का विरोध,पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा का हल्लाबोल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+