Raipur:दीपावली की रात लगी कबाड़ गोदाम में आग, समय पर नहीं जा सका ध्यान
दीपावली की रात में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में हादसा हो गया। मिली सुचना के मुताबिक एक कबाड़ गोदाम में आग लग लगने से काफी सामान जल गया।
FIRE दीपावली की रात में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में हादसा हो गया। मिली सुचना के मुताबिक एक कबाड़ गोदाम में आग लग लगने से काफी सामान जल गया। त्यौहार के कारण से किसी का इस घटना पर ध्यान नहीं गया,इसी कारण आग ने काफी फ़ैल गई। गुढयारी इलाके में घटी इस घटना के बाद जब लोगो का ध्यान लपटों की तरफ गया तब फायर ब्रिगेड को बुलाया । मौके पर अग्नि शमन विभाग के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

मिली जानकरी के मुताबिक रायपुर के हादसा गुढ़ियारी इलाके के शनि मंदिर के निकट सड़क के किनारे बने कबाड़ का गोदाम में पुराने टायर, प्लास्टिक के सामान हैं, इन्हीं चीजों में अग्नि लग गई। फायर फाइटर टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान के पीछे वाले हिस्से में जाकर आग बुझाने का काम किया। लगभग 2 घंटे तक सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए गुढ़ियारी में की बिजली काटनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों का सामान इस जल गया, हालांकि नुकसान का ब्योरा लिया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यह हादसा पटाखे की वजह से लग सकती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा, छत्तीसगढ़ के किसान के घर पैसा गया दीपावली पर बाजार हुआ गुलजार












Click it and Unblock the Notifications