लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दल हो जाएं एकजुट, कांग्रेस महाधिवेशन के अंतिम दिन प्रियंका गांधी का आह्वान

प्रियका गांधी ने कहा कि हमारे पास केवल एक साल बचा है। भाजपा की विचारधारा के विपरीत चलने वाले सभी दलों को एक जुट होकर आगे आना चाहिए और एकजुट होकर लड़ना चाहिए।

Congress Priyanka Gandhi: कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस संगठन के सामने बड़ी चुनौती है,उस चुनौती का सामना करने के लिए अधिवेशन में चर्चा चल रही है। कांग्रेस के वह कार्यकर्ता देशभर में हैं,लेकिन अधिवेशन में नहीं हैं,जो आजीवन वजूद के लिए संघर्ष करता है ,मै उनके पक्ष में बोलना चाहती हूं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया।

प्रस्ताव कागज़ पर ना हों: प्रियंका गांधी

प्रस्ताव कागज़ पर ना हों: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने उद्बोधन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ का नाम लेते हुए कहा कि हम जब भी इकट्ठे होते हैं, नए संकल्प लेते हैं कि नए लोगो जोड़ना है,लेकिन यह महज कर्मकांड नहीं चाहिए। कांग्रेस के प्रस्ताव केवल कागज़ में नहीं होने चाहिए। हर कार्यकर्ता को चाहिए कि यह गांव-गांव जाकर अपने संगठन को मजबूत बनाये।

प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई,जो लम्बे समय से नहीं हुआ था। देश ने देखा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किस विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जो लोग जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उन्हें एक मंच देना हमारा काम है। उनकी आवाज को बुलंद करना हमारा काम है। वहीं वे लोग जो यह नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना और समझाना हमारा काम है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

किसानों के लिए नई योजना का ज़िक्र

किसानों के लिए नई योजना का ज़िक्र

प्रियका गांधी ने कहा कि हमे देश को दिखाना पड़ेगा कि देश के नौजवानो के पास रोज़गार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने तीन दिनों से जो भी प्रस्ताव लाये हैं। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में एक प्रस्ताव आया है कि किसानों के न्याय योजना की तरह किसानों के नई योजना बनानी है,इसे जनता तक पहुंचना जरुरी है।

उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान कर्ज में डूब रहा है,लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों को मुफ्त में जमीन दिलवा रहे हैं।

उठाया महंगाई का मुद्दा

उठाया महंगाई का मुद्दा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमे यह बात जनता तक ले जानी है कि देश में उद्योगपतियों की आमदनी बढ़ती जा रही है,लेकिन किसान की आमदनी और नौजवानो के रोजगार कम होते जा रहे हैं। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है ,किसानो के कर्ज माफ़ नहीं होते,लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपतियो के कर्ज माफ़ हो रहे हैं।

सभी दलों से एकजुट होने का आह्वान

सभी दलों से एकजुट होने का आह्वान

प्रियका गांधी ने कहा कि हमारे पास केवल एक साल बचा है। भाजपा की विचारधारा के विपरीत चलने वाले सभी दलों को एक जुट होकर आगे आना चाहिए और एकजुट होकर लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को सबसे अधिक उम्मीद कांग्रेस से है,हम अपनी निष्ठा और समर्पण से यह काम करके दिखा सकते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि हमे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाकर मिसाल बनना चाहिए,क्योंकि जब जब चुनाव आते हैं,ऐसे मुद्दे उठाये जाते हैं,जिनसे जनता का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि युवाओं रोजगार ,महंगाई और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े जाने चाहिए।

Recommended Video

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान पर्यटन का आनंद
    देश में नकारात्मक माहौल, ईडी की रेड के बाद में हमारे नेता खड़े रहे

    देश में नकारात्मक माहौल, ईडी की रेड के बाद में हमारे नेता खड़े रहे

    प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश में माहौल नकारात्मक है,उसे उठकर भविष्य के लिए सकारात्मक प्रस्ताव रखने होंगे। केंद्र सरकार एजेंसियों के माध्यम से क्या क्या नहीं किया है। छत्तीसगढ़ में हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं पर ईडी की रेड पड़ी है,लेकिन आज भी हमारे नेता और कार्यकर्ता खड़े हुए हैं।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि अगर हमे 2 दिन पूछताछ के लिए बुलाया जाता है,तो आपको महीनो तक जेल में रखा जाता है। हमें पुलिस घसीटकर ले जाती है,तो आप लाठी खाते हैं,इसलिए हम जानते हैं कि आपमें कितनी हिम्मत है,यही हिम्मत देश को दिखानी है।

    यह भी पढ़ें अनुराग ठाकुर ने साधा गांधी परिवार पर निशाना, खड़गे को लेने चंद आये, प्रियंका के लिए बिछा दिए फूल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+