Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वंदे भारत एक्सप्रेस पर सियासत, कांग्रेस बोली- उत्सव मनाकर यात्रियों जख्मों पर नमक छिड़क रही है BJP

वंदे भारत एक्सप्रेस के बहाने छत्तीसगढ़ में पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार देखी जा रही है। इस सियासी तनाव की मुख्य वजह छत्तीसगढ़ में लगातार यात्री ट्रेनों का रद्द होना है।

Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत सुपर स्पीड एक्सप्रेस की एंट्री ने सियासी पारा हाई कर दिया है। भाजपा जहां इसे छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात बताते हुए मोदी सरकार का गुणगान कर रही है, वही कांग्रेस ने केंद्र को लगातार ट्रेने रद्द होने की समस्या याद दिलाई है।

वंदे भारत के स्वागत में जुटी भाजपा

वंदे भारत के स्वागत में जुटी भाजपा

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने अपने बयान में कहा कि वंदे भारत सुपर स्पीड एक्सप्रेस से देश को एक नई रफ्तार मोदी जी के प्रयासो से मिलेगी । उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास को रफ्तार दी है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर विकास की यात्रा तक भाजपा का योगदान है। पूर्व सीएम का कहना है कि छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो दे रहे हैं, वह कभी नहीं मिला। वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ की गति का प्रतीक है और यहां जी 20 की बैठक दुनिया के नक्शे में छत्तीसगढ़ का सम्मान बढायेगी।

डॉ रमन सिंह ने इस रेल को परिवहन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह रेल सेवा नागपुर से बिलासपुर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सिद्ध होगी साथ ही राजनांदगांव में उसका स्टॉपेज मिलने से राजनांदगांव के वासियों को नागपुर और बिलासपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

वंदे भारत का स्वागत यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा : कांग्रेस

वंदे भारत का स्वागत यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा : कांग्रेस

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बयान जारी करके कहा है कि मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। बीते 8 माह से अधिक हो चुका है जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीते 11 महीना से छत्तीसगढ़ में 2600 से अधिक जो ट्रेन बंद हुई थी, जिस के चलते प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 8 माह में प्रदेश से चलने वाली और प्रदेश से गुजरने वाली लगभग 800 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है,जिससे ट्रेन यात्री हताश और परेशान है। मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के नेता वंदे भारत का स्वागत कर ट्रेन यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। वंदे भारत का प्रोपोगंडा कर अनेक एक्सप्रेस औरह सुपर फास्ट ट्रेनो को रोकने के षडयंत्र को दबाया जा रहा है। सामान्य पेंसेन्जर ट्रेन भारत की जनता की लाइफ लाईन है। वंदे भारत ट्रेन की टिकट महंगी है ,जो गरीब जनता के पहुंच से बाहर है।

भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है वंदे भारत

भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है वंदे भारत

गौरतलब है कि कि वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। केवल 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेने वाली इस ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 200 किमी प्रति घंटा करने की योजना है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें स्वचालित गेट हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस ट्रेन में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स हैं, जो आमतौर पर विमानों में लगाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें अज़ब प्रेम की गज़ब कहानी, 2 बच्चों की मां को घर ले आया 4 बच्चों का पिता, पत्नी बोली बहन बनकर रह लेंगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+