Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अज़ब प्रेम की गज़ब कहानी, 2 बच्चों की मां को घर ले आया 4 बच्चों का पिता, पत्नी बोली बहन बनकर रह लेंगे

छत्तीसगढ़ के मरवाही में शादीशुदा महिला और पुरुष को एक दूसरे से प्रेम हो गया। दोनों फरार हो गए,जबकि दोनों का खुद का परिवार होने के साथ बच्चे भी हैं।

प्यार मोहब्बत के आपने कई किस्से सुने होंगे,लेकिन यह किस्सा सबसे अनोखा है। इसे कह सकते हैं,अजब प्रेम की गज़ब कहानी। 2 बच्चों की मां को अपने पति नहीं प्रेमी के साथ रहना है। प्रेमी की पत्नी को अपनी सौतन से कोई आपत्ति नहीं है। महिला का पति अपनी पत्नी के बिना जी नहीं सकता। अब पुलिस परेशान है। आखिर करे क्या।

2 बच्चों की मां भागी 4 बच्चों के प्रेमी के साथ

2 बच्चों की मां भागी 4 बच्चों के प्रेमी के साथ

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 4 बच्चों की मां को एक शख्स से प्यार हो गया। महिला को जिस शख्स से प्यार हुआ वह भी शादीशुदा है और 4 बच्चों के पिता भी है। महिला के पति का हाल बेहाल है। बेचारे को यह समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। एक तरफ उसपर पत्नी के दूसरे के साथ भाग जाने का गम चढ़ा हुआ है ,दूसरी तरह 2 बच्चो को बड़ा करने की जिम्मेदारी भी है।

रिश्तेदार की पत्नी से हुआ प्यार

रिश्तेदार की पत्नी से हुआ प्यार

मरवाही क्षेत्र के चरचेड़ी नाम के गांव में रहने वाले 30 वर्ष के जीवन लाल पनिका और उसकी पत्नी फूलकुंवर अपने 4 बच्चों के साथ हंसी ख़ुशी रहते थे।
पास के ही मझगवां गांव में रहने वाले रिश्तेदार राजेंद्र प्रसाद पनिका के घर उसका आना जाना लगा रहता था,लेकिन कभी किसी को भनक ही नहीं लगी कि जीवनलाल और राजेंद्र प्रसाद की पत्नी प्यार पनप रहा है।

रहने लगी रखैल बनकर, पुलिस थाने पहुंचा मामला

रहने लगी रखैल बनकर, पुलिस थाने पहुंचा मामला

दरअसल जीवनलाल और राजेंद्र प्रसाद की पत्नी राखी के बीच अफेयर शुरू हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों फरार हो गए। पतासाजी करने पर राजेंद्र प्रसाद के घर वालों को पता चला कि उसके घर की बहू जीवनलाल की घर में रखैल बनकर रह रही है। गुस्से में लाल होकर महिला के पति राजेंद्र प्रसाद ने जीवनलाल के साथ मारपीट की। मामला थाने पहुंचा,तो दोनों पक्षों ने के दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

नहीं जी सकता पति पत्नी के बिना, उधर प्रेमी की पत्नी को नहीं है रखैल से दिक्क्त

नहीं जी सकता पति पत्नी के बिना, उधर प्रेमी की पत्नी को नहीं है रखैल से दिक्क्त

शादीशुदा प्रेमिका का कहना है कि वह अपने प्रेमी जीवनलाल के बिना नहीं रह सकती। उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस के समक्ष घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह वापस अपने पति के पास वापस नहीं लौटना चाहती है।वहीं महिला के पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी के बिना जी सकता। इन सबके बीच रोचक बात यह है कि कि महिला के प्रेमी की पत्नी को भी उससे कोई समस्या नहीं है। वह कह रही है कि मै अपनी सौतन के साथ बहन की तरह रह सकती हूं।

पुलिस बोली महिला बालिग है,क्या करें

पुलिस बोली महिला बालिग है,क्या करें

राजेंद्र पनिका का कहना है कि वो अपनी पत्नी राखी के बिना नहीं रह सकता। उसकी पत्नी को उसे सौंपा जाए। वहीं जीवन लाल की पत्नी का कहना है कि उसे अपनी सौतन से कोई दिक्कत नहीं है। उसका पति सौतन को लेकर घर आ जाए। वो उसके साथ हंसी-खुशी रह लेगी।

कुल मिलाकर इस उलझाऊ मामले से पुलिस भी परेशान है। पेंड्रा थाना इंचार्ज ऊषा सोंधिया ने बताया कि मामला उलझने पर महिला राखी पुरी को उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया है। सभी परिवारों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला बालिग है, इस कारण से उसपर पति के साथ रहने का दबाव नहीं डाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें पेट्रोल लेकर Engagement में पहुंची गर्लफ्रेंड,बोली- प्रेग्नेंट करके दूसरी से सगाई कर रहे हो, फिर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+