नक्सली हमला: गृहमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 35 लाख रू. मुआवजे का ऐलान
रायपुर। कल छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के बाद आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल प्रभावित जिले का दौरा किया। राजनाथ सिंह ने नक्सली हमले में मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो अधिकारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने इस नक्सली हमले को कायराना हरकत बताते हुए कहा कि नक्सलियों ने मासूम ग्रामीणों को ढाल बनाकर हमला किया।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से व्यक्तिगत रूप से मैं बहुत आहत हूं। उन्होंने इस हमले में शदीह हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि नक्सली बौखलाए हुए हैं और उन्होंने कायराना हरकत की है। सरकार किसी भी कीमत पर हिंसा की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने शहीदों को 35 लाख रूपए मुआवजा देने का ऐलान किया।
गौरतलब है कि बीते 21 नवंबर को इसी इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए थे। नक्सलियों ने वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर पर भी धावा बोला था, जिसमें वायुसेना का एक कमांडो घायल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications