Jharkhand Political Crisis: झारखंड के विधायकों से मिले CM भूपेश बघेल, कहा, BJP कर रही है हार्स ट्रेडिंग
झारखंड में जारी सियासी संकट को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है।
रायपुर, 31 अगस्त। झारखंड में जारी सियासी संकट को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। चुनाव आयोग ने कोई पत्र दिया है, एक सप्ताह बीत गया है,लेकिन राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा है। इसका अर्थ है कि भीतरखाने कुछ पक रहा है। ऐसी परिस्थिति में विधायकों की सुरक्षा के लिए रायपुर आये हैं। सीएम भूपेश बघेल ने यह बयान बुधवार सुबह रायपुर से शिमला रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिया।

राजभवन का लिफाफा अब तक खुला नहीं:सीएम भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि झारखंड के विधायकों के छत्तीसगढ़ आए हैं। भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। पश्चिम बंगाल में तीन विधायक पकड़े गए थे, और अभी जिस प्रकार से चर्चा चल रही है, इलेक्शन कमीशन ने कोई पत्र दिया है,और एक सप्ताह हो गया है राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा है, इसका मतलब है कि भीतर खाने में कुछ पक रहा है, ऐसी स्थिति में विधायकों की सुरक्षा के लिए वो छत्तीसगढ़ में आए हैं, यहां रिसॉर्ट में हैं।

पूर्व सीएम रमन सिंह पर साधा निशाना
वहीं पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिलाने के आरोपों पर कहा कि डॉक्टर रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक ,मध्यप्रदेश के विधायक दूसरे पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब वो चुप क्यों थे,
उनकी बोलती बंद क्यों थी, उस समय बोलना था।
सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं,हमारे गठबंधन के लोग हैं, रमन सिंह को तकलीफ हो रही है,क्योंकि विधायकों को खुला छोड़ देते,तो वह खरीद फरोख्त करते।
सीएम भूपेश ने सवाल पूछा कि अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी डॉक्टर रमन सिंह चुप क्यों थे?जिस प्रकार से महाराष्ट्र में पचास खोखा की बात चल रही थी, झारखंड में बीस बीस खोखा की बात चल रही है। इसके बारे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह जी को बताना चाहिए। गौरतलब है कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने झारखंड के विधायकों को रिसोर्ट में मुर्गा और शराब उपलब्ध करवाकर छत्तीसगढ़ में अय्याशी करवाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है।
Recommended Video

UPA विधायकों का दावा, सोरेन सरकार को कोई संकट नहीं
मंगलवार देर रात को सीएम भूपेश बघेल नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट में झारखंड के विधायकों से मिलने पहुंचे थे। बघेल ने झारखंड के मौजूदा संकट पर चर्चा की थी कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री रामेश्वर उरांव का कहना है कि सभी विधायक एकजुट हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को कोई संकट नहीं है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में झारखंड की सत्ताधारी महागठबंधन के 32 मंत्री और विधायक ठहरे हुए हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक नहीं पहुंचे है रायपुर
हेमंत सोरेन सरकार के महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआई-लिबरेशन शामिल है। वहां सीएम हेमंत सोरेन समेत कुल 11 मंत्री हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी से चार मंत्री हैं और राष्ट्रीय जनता दल के केवल एक विधायक को भी मंत्री बनाया गया है।
हेमंत सोरेन ने 30 अगस्त को जिन MLA को रायपुर भेजा है, उनमें 5 मंत्री हैं। इन विधायकों में कांग्रेस पार्टी के डॉ. रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, आलमगिर आलम ,बन्ना गुप्ता और राजद के सत्यानंद भोक्ता के नाम हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे का कोई मंत्री रांची से रायपुर नहीं पहुंचा है।

रायपुर में तगड़ी नाकेबंदी
मंगलवार शाम को ही झारखंड के विधायकों को एक विशेष विमान से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाया गया है। सभी विधायक नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट अगले कुछ दिनों तक रुकेंगे । कांग्रेस ने 30 और 31 अगस्त के लिए होटल बुक करवाया है। झारखंड के विधायकों से कोई मिल ना सके,इसलिए पुलिस ने रिसोर्ट में सुरक्षा का तगड़ा घेरा बनाया है। रिसॉर्ट के खास अधिकारी और चुनिंदा नेताओं को छोड़कर झारखंड के विधायकों से मिलने की किसी को इजाजत नहीं है।
यह भी पढ़ें Jharkhand Political Crisis: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे झारखंड के 40 से अधिक विधायक












Click it and Unblock the Notifications