छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आयकर विभाग की दबिश, बड़े व्यापारियों के ठिकानों छापा
सूत्रों के मुताबिक , जिन ठिकानों पर इंकम टैक्स की टीम मौजूद है, उसमे हीरापुर में आरके रोडवेज शामिल है, यह सीमेंट का बड़ा कारोबार करती है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की धमक देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह से रायपुर और दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश के कई जिलों में आयकर विभाग ने कारोबारियों पर छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि छापे की जद में बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स और सप्लायर्स आये हैं। रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक समूह पर छापा पड़ा है, तो वहीं दुर्ग-भिलाई में फाइनेंस व्यवसायी कमलेश वैध के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

आयकर विभाग की कार्रवाई में 50 से अधिक आयकर अधिकारी शामिल हैं। वहीं 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के साथ यह अफसर लगभग 20 ठिकानों पर मौजूद हैं।रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित बंसल इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड भी कार्रवाई जारी है। शुक्रवार तड़के 6 बजे के लगभग कई गाड़ियों में आयकर विभाग के अफसरो ने कारोबारियों के घरों और व्यावसायिक ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की।
Recommended Video
सूत्रों के मुताबिक , जिन ठिकानों पर इंकम टैक्स की टीम मौजूद है, उसमे हीरापुर में आरके रोडवेज शामिल है, यह सीमेंट का बड़ा कारोबार करती है। इसके अतिरिक्त स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल, रोशबे रिसॉर्ट के आशीष अग्रवाल, जगदीप बंसल और सहेली ज्वेलर्स दुर्ग और श्री स्वास्तिक ग्रुप सुनील साहू भी आयकर की जांच में दायरे में हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ईडी और आयकर की टीम ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कारोबारियों और अफसरों के ठिकानों में छापा मारा था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कानून लागू












Click it and Unblock the Notifications