Chhattisgarh बढ़ते अपराध के मामले में वार-पलटवार, भाजपा के आरोप को कांग्रेस ने बताया निराधार
Chhattisgarh बढ़ते अपराध के मामले में वार-पलटवार, भाजपा के आरोप को कांग्रेस ने बताया निराधार
छत्तीसगढ़ में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर है। शनिवार को रायपुर भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके कहा कि अमलेश्वर ने हुए हत्याकांड के मामले में राज्य सरकार को घेरा। भाजपा नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराधों की बाढ़ आ गई है।

मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के साथ साथ दो अन्य मंत्रियों के जिले में सामूहिक नरसंहार हो रहा है। दिनदहाड़े कारोबारी को दुकान में घुसकर लूटा जा रहा है और उसकी हत्या की जा रही है। जब मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री अपने जिले को नहीं सम्हाल पा रहे हैं तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का धनीधोरी कौन हो सकता है।
भाजपा नेता ने कहा कि अमलेश्वर की घटन से पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन क्षेत्र में हुई 5 लोगों की हत्या रहस्य बन गई। जशपुर में सामूहिक हत्याकांड हो गया। इसके पहले भी सीमावर्ती क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बिलासपुर में भी ज्वेलरी शॉप में घुसकर सराफा कारोबारी पर गोलियां चलाई गईं। बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में किराना दुकान पर रंगदारों ने दुकानदार के बेटे को गोली मार दी। प्रदेश में अपराधी तत्व निरंकुश हो गए हैं।
वही कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस की तरफ से पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनर्गल आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ में रमन राज की तुलना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि भाजपा के समय तो अपराध होने के बाद FIR तक दर्ज नहीं होता था, भारतीय जनता पार्टी जवाब दे अपराधियों के साथ भाजपा के सांठगांठ है, जो भी अपराधी पकड़ता है, उनका भाजपा नेता के साथ संबंध होता है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कठिन, बीजेपी को सवाल उठाने का हक नहीं












Click it and Unblock the Notifications