छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी मिशन, गणतंत्र दिवस पर शुरू होगी "हाथ जोड़ो यात्रा"

"भारत जोड़ो यात्रा" के बाद कांग्रेस ने "हाथ जोड़ो यात्रा" निकालने का एलान किया है। चुनावी रणनीति के तहत यह यात्रा छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से शुरू की जाएगी।

Hath Jodo Yatra Congress: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को एक साल का वक़्त बचा है।इस बीच कांग्रेस ने तय किया है कि वह छत्तीसगढ़ समेत बाकी चुनावी राज्यों पर विशेष फोकस करके देशभर में हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा ने 94 दिन पूरा कर लिया है। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देशभर में निकालेगी।

hath jodo yatra congress

छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जायेंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथो तक जायेगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

इधर रमन सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कांग्रेस को 2018 के चुनावो में जारी किये गए घोषणापत्र के अधूरे वादे याद दिलाएं हैं।

मूणत ने ट्विट किया कि कांग्रेस का जनघोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है। 2018 का झूठ बेनकाब हो चुका है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पास हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगने के सिवा कुछ बचा नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता अब किसी बहकावे में नही आएगी। 2023 में कमल का खिलना तय है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा, कुमारी शैलजा बदलेंगी पीसीसी अध्यक्ष ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+