Baby Elephant के लिए दया मृत्यु की मांग,जानिए मामला
छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में चोटिल एक हाथी के बच्चे के लिए वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने दया मृत्यु की मांग की है.
छत्तीसगढ़ में वन्यजीव प्रेमी एक नन्हे हाथी के लिए दया मृत्यु की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल सरगुजा संभाग के जशपुर के कुनकुरी रेंज में बीते 29-30 नवम्बर को गड्ढे में गिरने से 5 साल हाथी शावक की रीड की हड्डी टूट गई थी। इसके अलावा उसके पिछले दोनों पांवों में लकवा मारने से उसे मृत्यु तुल्य कष्ट भोगना पड़ रहा है।

कभी भी ठीक नहीं हो सकेगा हाथी
हाथी के बच्चे को उसके कष्ट से मुक्ति दिलाने के लिए रायपुर के वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने राज्य के मुख्य वन्य जीव संरक्षक ,सहप्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) को हाथी शावक को दया मृत्यु देने पत्र के लिए पत्र लिखा है। सिंघवी ने अपने बयान में कि वन विभाग हाथी शावक के स्वस्थ की जानकारी छुपा रहा है, लेकिन उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथी शावक की रीड की हड्डी टूटने से वह अब कभी भी ठीक नहीं हो सकेगा।

शावक की मृत्यु होगी तड़प-तड़प कर
उन्होंने बताया कि हाथी शावक को घाव होने लग गए है, जिससे शावक के शरीर में अगले दो-तीन दिनों में ही कीड़े पैदा हो जायेंगे, इससे मूक प्राणी को असहनीय दर्द होगा। कीड़े पैदा होने के बाद धीरे धीरे सेप्टिसीमिया यानि रक्त विषाक्तता (ब्लड पॉइजनिंग) विकसित हो जाएगी-यह तेजी से फैलने वाला ब्लड इनफेक्शन होता है। इसके बाद शावक के शरीर के कई अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देंगे, जिससे हाथी शावक की मृत्यु तड़प-तड़प कर होगी।

शीर्ष अधिकारी को है दया मृत्यु देने का अधिकार
सिंघवी ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 11 प्रावधानित करती है कि यदि अनुसूची-1 में विनिर्दिष्ट कोई वन्यप्राणी नि:शक्त या रोगी हो जो कि ठीक नहीं हो सकता तो उसे दया मृत्यु दी जा सकती है। यह अधिकार मुख्य वन्य जीव संरक्षक को प्राप्त है। हाथी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 में दर्ज वन्यजीव है।

पीपल फॉर एनिमल रायपुर ने किया समर्थन
पीपल फॉर एनिमल रायपुर की संचालिका कस्तूरी बल्लाल ने हाथी शावक को दया मृत्यु दिए जाने के सुझाव का समर्थन किया है। कस्तूरी बताया कि जब यह निश्चित हो जाता है कि वन्यजीव को बचाया नहीं जा सकेगा और वह कष्ट पूर्ण तरीके से मरेगा तो पूरे विश्व में ऐसे जीवों को यूथिनिसिया प्रोसीजर किया जाता है।
Sunlight Benefits: जानिए, धूप लेने के फायदे












Click it and Unblock the Notifications