कांग्रेस MLA को भाया केजरीवाल का डिनर फार्मूला, कांग्रेस मेंबरशिप बढ़ाने के मिशन में जुटे हैं विकास उपाध्याय
Congress MLA liked Kejriwal's dinner formula, Vikas Upadhyay is engaged in the mission of increasing Congress membership
रायपुर, 8 मार्च। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी को मजबूती देने के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है और पार्टी के बड़े नेता इसे तेजी देने के लिए अनोखे तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। रायपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि उनकी विधानसभा में जो भी पार्टी वर्कर सबसे अधिक सदस्य बनाएगा,वह उसके डिनर करेंगे।

13 मार्च को करेंगे पहला डिनर,31 तक है मौका
विकास उपाध्याय ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान में प्रतिस्पर्धा लाने के लिए पार्टी वर्कर्स की एक मीटिंग करके कहा है कि उनकी विधानसभा में प्रतिदिन जो भी नामांकनकर्ता सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा ,वह उसके साथ डिनर करेंगे। विकास उपाध्याय की इस घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह सदस्यता अभियान महज कागजी न होकर वास्तविक होना चाहिए। भाजपा एसएमएस के माध्यम से फर्जी सदस्य बनाकर विश्व का सबसे बड़ा पार्टी होने का दंभ भरती है, परंतु कांग्रेस पार्टी पाण्डवों की तरह कार्य करके कौरवों की तरह कांग्रेस का बड़ा समुदाय बनाये जाने का अभियान चला रही है।कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस का सदस्य वही बनेगा ,जो वोट देने की पात्रता रखता हो और एक बार कांग्रेस का सदस्य बन जाने के बाद वह शख्स दूसरी किसी पार्टी में सदस्य नहीं बन सकता। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही कांग्रेस का सदस्य न बनाएं , बल्कि जिन्हें पार्टी में सदस्य बना रहे हैं, उनसे चर्चा भी करें। विकास उपाध्याय के इस तरह की घोषणा के बाद पूरे विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। नामांकनकर्ताओं में इस बात की होड़ लग गई है कि 13 मार्च को सबसे पहले विधायक विकास उपाध्याय के साथ कौन डिनर में सम्मिलित होगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पारित,बघेल सरकार ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस सदस्यता को लेकर 31 मार्च तक 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस का यह अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है,जिसके लिए नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का का कहना है कि कांग्रेस संगठन मिशन 2023 और 2024 की तैयारी को लेकर युद्ध स्तर पर जुट चुका है। संगठन में अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर पार्टी चुनाव से पहले खुद को पहले से भी अधिक मज़बूत करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications