CM भूपेश ने किया ’नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाईट का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर 'नेहरू का भारत डॉट कॉम' http://nehrukabharat.com वेबसाईट का लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि पंडित नेहरू के विचारों और उनके 'आइडिया ऑफ इंडिया' से आम जनता को परिचित कराने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशन' (पार्क फाउंडेशन) द्वारा यह वेबसाइट तैयार कराई गई है, इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, पार्क फाउण्डेशन के अध्यक्ष उमा प्रकाश ओझा, सचिव जीवेश चौबे, डॉ. राकेश गुप्ता, गौतम बंधोपाध्याय, पवन चन्द्राकर और हरजीत जुनेजा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचारों को जन-जन तक पहुंचने के पार्क फाउण्डेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए फाउण्डेशन के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस वेबसाईट में पंडित नेहरू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम पर सत्य और तथ्यात्मक जानकारियां उपलब्ध होंगी। इस वेबसाईट का उद्देश्य आम जनता तक सत्य और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के मध्य प्रेम, सौहार्द्र, समरसता, भाईचारा और आपसी विश्वास कायम करना है।
वेबसाईट में देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू का "आइडिया ऑफ इंडिया" जिसमें उनकी वैश्विक समझ, विश्व बन्धुत्व, मानवतावादी दृष्टि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और धर्मनिरपेक्ष सोच के साथ साथ समावेशी विचारधारा, उनके प्रगतिशील विचार समाहित हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू का मानवतावाद, हमारे समाज में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के बारे में उनकी गहरी चिंता, उनके धर्मनिरपेक्षता के प्रति समर्पण और हमारे देश में लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनकी प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है। समाज को आधुनिक तर्कसम्मत बनाने के लिए वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित अनिवार्यताओं पर विस्तार से काम करना होगा। 'नेहरू का भारत डॉटकॉम' वेबसाईट की इन विचारों से आम जनता को अवगत कराने में प्रभावी भूमिका होगी। इस वेबसाइट का उद्देश्य पंडित नेहरू, देश के स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम की सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारियों से आमजन को अवगत कराना, समाज में प्रेम, सौहार्द्र, सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास कायम करना। पंडित नेहरू के 'आइडिया ऑफ इंडिया' और संविधानवाद का संरक्षण करना है।
नेहरू जी को किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित ‘नेहरू का भारत डॉट कॉम’ https://t.co/A5sukHbnFD वेबसाईट का लोकार्पण किया। pic.twitter.com/8TniP7LAOn
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 14, 2022
इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग 2 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications