सीएम भूपेश ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाये, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से की मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, इसे अन्नकूट के रूप में में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गायों की पूजा करने की परम्परा रही है। गायों को सजा-धजा कर उनकी पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों के लिए श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार गोधन को सहेजने और उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में गौठान बनाये जा रहे इन गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौठानों के माध्यम से पशुपालन को अर्थव्यवस्था से जोड़ने, लोगों को रोजगार दिलाने और जैविक खेती को बढ़वा देने के प्रयास किये गए हैं। गौ पालकों से गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट और दूसरे उपयोगी सामान बनाने की पहल की गई है। इसके अलावा गौठान बनने से किसानों की फसल की सुरक्षा के साथ ही उन्हें दोहरी फसल लेने का अवसर भी मिल रहा है। इस साल से हमने गौ-मूत्र की खरीदी भी शुरू की है, जिसका उपयोग कीटनाशक बनाने में किया जा रहा है। इसका फायदा किसानों और पशुपालकांे को मिलने लगा है। श्री बघेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा में खिचड़ी खिलाने की तरह ही गायों के लिये छाया, चारा और पानी की व्यवस्था में निरंतर सहभागिता से ही हम सही मायने में गौ-सेवा कर सकेंगे।
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में ज्योतिर्मठ उत्तराखंड के कार्यकारी शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के रायपुर में प्रथम बार आगमन पर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications