छत्तीसगढ़: महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने किया राजभवन मार्च
राजधानी रायपुर में भाजपा ने हाल ही में जांजगीर-चांपा जिले में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा कार्यालय से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च निकाला
रायपुर, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव करीब आने से विपक्ष प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ मुखर होता जा रहा है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में भाजपा ने हाल ही में जांजगीर-चांपा जिले में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा कार्यालय से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च निकाला और कांग्रेस सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के मामले में विफल बताते हुए शिकायती ज्ञापन सौंपा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जांजगीर में निर्भया कांड जैसी घटना के बाद से आज तक प्रदेश सरकार के कोई भी मंत्री और नेता ने जांजगीर जाकर पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात नहीं की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई घटना गैर कांग्रेस शासित राज्यों में होती है, तो कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी वहां जाकर राजनीति करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगाकर रखे हैं जिसके कारण पीड़िता को न्याय मिलने में विलंब हो रहा है। पीड़िता को तत्काल न्याय मिले जिसके लिए फास्टटैग कोर्ट में मामला चलाने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बंगले से टीवी चोरी, नाराज नेताजी ने कही यह बात !
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, सांसद गोमती साय, सुनील सोनी, अरुण साव, संतोष पाण्डेय, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने जारी किया बयान
इधर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजभवन पैदल मार्च को कांग्रेस ने बेशर्म नौटंकी है बताया है । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करके कहा कि भाजपा राज्य में मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रही है। भाजपा जिस भू-माफिया, रेत माफिया जैसे काल्पनिक आरोपों को लेकर मार्च निकाली उन माफिया का दौर भाजपा की सरकार के साथ ही समाप्त हो गया है, छत्तीसगढ़ में कानून का राज है।

शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा आपराधिक घटनाओं के आधार पर अपनी राजनैतिक जमीन तलाश रही है। अकलतरा की घटना दुर्भाग्यजनक है, घटना के बाद अपराधियों को पकड़ लिया गया उसके बाद भाजपाई किस बात के लिये रैली निकाल रहे है? भाजपा छत्तीसगढ़ में जनहित के विषय पर आंदोलन करने को कुछ नहीं बचा इसलिये महिलाओं के प्रति तथाकथित बढ़ते अपराध के नाम से घड़ियाली आंसू बहा रहे है। कांग्रेस नेता ने आगे का कि एनसीआरबी के आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के प्रति अपराध में भाजपा राज की अपेक्षा 58 ंफीसदी की कमी आई है, संगठित अपराध छत्तीसगढ़ में 62 प्रतिशत कम हुये नक्सलवादी घटनाओं में 78 प्रतिशत की कमी आई है। महिलाओं और नागरिकों को जीवन जीने के लिये अपराध मुक्त वातावरण देना कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें बढ़ने वाला है छत्तीसगढ़ में विधायकों का वेतन, भूपेश कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले !












Click it and Unblock the Notifications