Chhattisgarh News: नया रायपुर के ब्लू वाटर में हादसा, तालाब में डूबने से 3 युवको की मौत

Blu Water New Raipur: ब्लू वाटर में हर रविवार को युवाओं का जमघट लगा रहा है, इसलिए घटनाओं के होने के संभावनाएं बनी रहती हैं, हालांकि यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है।

Blu Water Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तालाब में डूबने से 3 युवकों की मौत हो गई है। रायपुर में एयरपोर्ट रोड पर स्थित इस तालाब को ब्लू वाटर के नाम से भी जाना जाता हैं। मिली जानकारी मुताबिक तालाब में तीन लोग डूबे हैं।

दरअसल नवा रायपुर ( नया रायपुर ) स्थित इस तालाब के निकट एक खदान भी है। रविवार के दिन भीड़भाड़ के बीच तीन युवक इस दौरान तालाब में उतरे और डूब गए। बताया जा रहा है कि घटना के बारे में वहां मौजूद लोगों ने माना थाने को जानकारी दी थी।

bule water

इसके बाद एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस घटना में मोहम्मद नदीम अंसारी, फैजल आजम और शाहबाज अंसारी नामक युवको की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक लोग रायपुर के बीरगांव इलाके के गाजी नगर के रहवासी थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त मौज मस्ती में कपड़े उतारकर तीनों ब्लू वाटर में उतर गए। पुलिसको जांच में पता चला है कि तीनों को तैरना नहीं आता था।

स्थानीय लोगो का कहना है कि ब्लू वाटर में हर रविवार को युवाओं का जमघट लगा रहा है, इसलिए घटनाओं के होने के संभावनाएं बनी रहती हैं, हालांकि यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है। तालाब गहरा है,कुछ दिनों पहले ही एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें रायपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मण्डल को 3 विश्व रिकार्ड प्राप्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+