Chhattisgarh: जेपी नड्डा और मोहन भागवत के दौरे तय, BJP के मिशन 2023 का तैयार होगा ब्लू प्रिंट

यह महीना छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। दरअसल सितंबर में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का छत्ती

रायपुर,02 सितंबर । यह महीना छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। दरअसल सितंबर में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है।अगले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। जेपी नड्डा ने हाल ही में प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में बदलाव किया है। माना जा रहा है कि इस बदलाव के बाद भाजपा और आरएसएस का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत करने पहुंच रहा है।

नड्डा रायपुर में रहेंगे 3 दिन

नड्डा रायपुर में रहेंगे 3 दिन

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी 9 सितंबर को नड्डा तीन दिनों के प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा ने नड्डा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां कर रखी है। तमाम प्रदेश पदाधिकारियों,सांसदों और विधायकों ने जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान जगत प्रकाश नड्डा अपने प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं, विधायकों, सांसदों की बैठक भी लेंगे।

नड्डा का होगा ज़ोरदार स्वागत

नड्डा का होगा ज़ोरदार स्वागत

बताया जा रहा है कि नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अगुवाई में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। मिशन 2023 से पहले नए स्वरुप में सामने नजर आ रही छत्तीसगढ़ भाजपा के आला नेता भी नड्डा के सामने अपना दमखत्म दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। जेपी नड्डा के स्वागत को यादगार बनाने के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर दो हजार से अधिक कार्यकर्ता जुट सकते हैं। ज़ाहिर सी बात है,विपक्ष के हर कदम पर सत्ता पक्ष की नजर है,लिहाजा नड्डा का ज़ोरदार स्वागत करके भारतीय जनता पार्टी शक्तिप्रदर्शन भी करना चाहेगी।

रायपुर में होगा भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

रायपुर में होगा भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

मिली जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिसमे जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह सम्मलेन रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इनडोर स्टेडियम में तय है। भाजपा का यह कार्यक्रम मिशन 2023 के लिहाज से बेहद अहम हो सकता है।

बताया जा रहा है कि नड्डा अपने प्रवास के दौरान बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी इसके अलावा मंडल और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदधिकारियों से मिलेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ की भाजपा टीम को चुनाव की तैयारियों को लेकर जीत का मंत्र देंगे।

चुनावी तैयारी के मद्देनजर आरएसएस की भी अहम बैठक, पहुंचेंगे मोहन भागवत

चुनावी तैयारी के मद्देनजर आरएसएस की भी अहम बैठक, पहुंचेंगे मोहन भागवत

भारतीय जनता पार्टी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी रायपुर में बड़ी बैठक होने वाली है। रायपुर एयरपोर्ट के ठीक सामने स्थित जैन मानस भवन में यह बैठक आयोजित की जाएगी ।

इस बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। आरएसएस की इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे । राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बैठक को समन्वय बैठक का नाम दिया गया है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा देश के सियासी हालातों पर कार्यकर्ताओं की राय जानना और छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में भी चर्चा करना है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश की अपील का असर, कर्मचारियों ने खत्म की बेमियादी हड़ताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+