छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले 15 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 229 मरीजों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते शनिवार को राज्य में कोरोना के चलते 229 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बीते शनिवार को प्रदेश में 15 हजार 902 कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि राहत की बात यह है कि 13 हजार 532 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को 15 हजार 084 संक्रमित मिले थे। लेकिन 17 हजार 341 लोग ठीक हुए थे। वहीं 27 अप्रैल को 14 हजार 893 संक्रमित मिले थे। लेकिन 16 हजार 931 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे।

chhattisgarh corona update 15902 new case of covid 19

जबकि 28 अप्रैल को 15 हजार 563 संक्रमित मिले थे। लेकिन 15 हजार 506 लोग ही ठीक हुए। वहीं 30 अप्रैल को 15 हजार 804 नए संक्रमित मिले, लेकिन 16,489 लोगों ने कोरोना को मात देकर हालात सुधरने की उम्मीद जगाई थी। लगातार सुधारों की वजह से प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 17 हजार 910 मरीजों की संख्या थी। लेकिन एक मई को नए संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 21 हजार 99 हो गई है।

अप्रैल के पहले-दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ के जिलों में लॉकडाउन शुरू हो चुका था। रायपुर जिले में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से लॉकडाउन की शुरुआत हुई। उस दिन रात 8 बजे तक प्रदेश में 11 हजार 447 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। वहीं 2 हजार 305 लोग ठीक हुए थे और 63 लोगों की मौत हुई थी। तब एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हजार 838 थी। लेकिन लॉकडाउन के 20 से 22 दिनों में रोज मिल रहे नए मरीजों का रोजाना का औसत 15 हजार पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+