छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले 12666 कोरोना संक्रमित, 199 मरीजों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैंष बीते रविवार को कोरोना के 12 हजार 666 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर में 1639 पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे यानी कि बीते रविवार को कुल 199 संक्रमितों की मौत हुई है, जिसमें से 46 मरीजों की मौत रायपुर में हुई है। हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश में मरीजों की वृद्धि दर अब 3 प्रतिशत से गिरकर 2.7 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले दो हफ्ते में ये पहली बार नीचे आई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 8 राज्यों में Corona का कहर, जानें कहां कितना केस | वनइंडिया हिंदी
    chhattisgarh corona update 12666 new case of covid 19

    यही नहीं, प्रदेश में कोविड संक्रमण से जीतनेवालों की संख्या भी 5 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 10 दिन में मरीजों के बड़ी संख्या में ठीक होकर डिस्चार्ज होने से एक्टिव मरीजों की दर भी 20 प्रतिशत से गिरकर 19.2 प्रतिशत पर आ गई है। हालांकि तकनीकी तौर पर अब भी शुरू से अब तक जितने मरीज सामने आ चुके हैं, उनमें से 20 फीसदी सक्रिय मरीज हैं यानी अभी अस्पताल या घरों में इलाज करवा रहे हैं।

    प्रदेश में अब 5 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रतिदिन मिल रहे नए मरीजों और अस्पताल या घर से इलाज के बाद डिस्चार्ज हो रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। रायपुर में इस वक्त प्रदेशभर में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। रिकवरी रेट अब 87 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है।

    23 जिलों में 6 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
    छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण और मौत के आंकड़ों को देखते हुए 23 जिले तीसरे लॉकडाउन की जद में आ गए हैं। शनिवार को 13 जिलों के बाद रविवार को दस और जिलों में 6 मई की सुबह तक लाकडाउन बढ़ा दिया गया है। इनमें बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा, गरियाबंद, मुंगेली, नारायणपुर, कवर्धा, बालोद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बस्तर शामिल है। रायपुर, बालोद, दुर्ग, जीपीएम और महासमुंद में भी लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ाया गया था।

    इसके अलावा राजनांदगांव, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कांकेर और कोंडागांव में भी बढ़ाया गया था।प्रदेश में पहली लहर के दौरान पिछले साल 18 मार्च से इस साल 31 मार्च 2021 तक 3.19 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसमें से ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हुए हैं। जबकि अभी अप्रैल में दूसरी लहर में 24 दिन के भीतर ही 2 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+