छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना पॉजिटिविटी रेट, 24 घंटे में मिले 410 नए संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 1 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 410 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि आंकड़े कम हैं लेकिन धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है और साथ संक्रमण दर में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते एक हफ्ते में 1 1 जुलाई को सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 27 जून को प्रदेश में संक्रमण की औसत दर भी 0.9 हो चुकी थी। मगर 1 जुलाई को ये दर 1.2 पर आ पहुंची है।

chhattisgarh corona report 410 new patient of covid 19

वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर 33 हजार 662 सैंपल जांचे गए। 410 नए मरीज मिले और 6 संक्रमितों की जान गई। 581 लोगों को होम आइसोलेशन और अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार 787 है। अब तक प्रदेश में 13 हजार 445 लोगों की मौत हो चुकी है।

बस्तर संभाग में सबसे अधिक मरीज
बीजापुर में 70 नए मरीज मिले 657 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा बस्तर जिले में 32 नए संक्रमित मिले, जिसके चलते यहां एक्टिव मरीज की संख्या 532 है। वहीं सुकमा जिले में 32 नए मरीज मिले और अब यहां एक्टिव मरीज की संख्या 443 है। दुर्ग जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में एक्टिव मरीज की संख्या 154 है। राजनांदगांव में 2 नए मरीज मिले एक्टिव मरीज 61 हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर में 24 नए मरीज मिले यहां एक्टिव मरीज की संख्या 199 है। धमतरी में 10 नए मरीज मिले यहां एक्टिव मरीज की संख्या 154 है। बिलासपुर में 18 नए मरीज मिले यहां एक्टिव मरीज की संख्या 84 है। रायगढ़ में 7 नए मरीज मिले 258 एक्टिव मरीज हैं।

बता दें कि 25 जून को कोरोना के 293 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.1 थी। 26 जून कोरोना के 361 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1 प्रतिशत थी। वहीं 27 जून को कोरोना के 244 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.9 फीसदी था। फिर 28 जून कोरोना के 405 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.2 प्रतिशत था। 29 जून को कोरोना संक्रमण के 383 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.1 प्रतिशत था। वहीं 30 जून को कोरोना संक्रमण के 403 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.1 प्रतिशत था। वहीं 1 जुलाई को कोरोना संक्रमण के 410 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.2 फीसदी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+