छत्तीसगढ़: रायपुर के 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियों के मोबाइल चैट में मशहूर लोगों के नाम
रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,मोबाइल चैट में मशहूर लोगों के नाम
रायपुर, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को एक पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस को इस मामले क्लू मिलते ही एक्शन टीम बनाकर इस होटल में दबिश देकर हाईप्रोफाइल मामले का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के मुताबिक होटल में कस्टमर, ब्रोकर समेत दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात कलकत्ता, बैंगलुरू की 11 युवतियों को हिरासत किया गया। यह पूरा प्रकरण राजधानी के तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है।

रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि रायपुर के नामी होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। लड़कियों के मोबाइल से कई नामचीन हस्तियों के नाम पर उनके चैट मिले हैं। रायपुर पुलिस के मुताबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल हयात में पकडे गए इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट लड़किओं के पास से बरामद मोबाइल चैट में छत्तीसगढ़ की कई नामचीन हस्तियों और राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं। पुलिस फ़िलहाल इनमे से किसी किसी नाम को सार्वजनिक नहीं कर रही है।
बताया जा रहा है कि होटल के खिलाफ लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। एएसपी अभिषेक माहेश्वरी की अगवाई में क्राइम यूनिट की टीम लड़कियों की ग्राहक बनकर होटल हयात पहुंची तब मामले का खुलासा हो पाया। एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि " शिकायत मिलने के बाद एसीसीयू कि ओर से कार्रवाई की गई है. इसमें 11 लड़कियां पकड़ी गई है. ज्यादातर लड़कियां अलग अलग राज्यों से है. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें 14 साल की लड़की के पेट मे हैं बच्चा,छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति,जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications