छत्तीसगढ़: कांग्रेस ,बसपा और जोगी कांग्रेस के नेताओं समेत 500 लोगों ने थमा भाजपा का दामन

रायपुर, 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ में अगले साल चुनाव हैं ,लिहाजा हर दिन ने सियासी समीकरण जुड़ते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को रायपुर में बीजेपी में दूसरे दलों के कई नेताओं ने प्रवेश कर लिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के बागी हुए नेत

रायपुर, 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ में अगले साल चुनाव हैं ,लिहाजा हर दिन ने सियासी समीकरण जुड़ते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को रायपुर में बीजेपी में दूसरे दलों के कई नेताओं ने प्रवेश कर लिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के बागी हुए नेताओं समेत लेकर बहुजन समाज पार्टी , जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।

bjp pravesh

मंगलवार की दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सह संगठन प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन की मौजूदगी में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कई नेताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया। इनके समेत लगभग 500 समर्थकों ने भी भाजपा प्रवेश किया।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में छत्तीसगढ़ प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की टिकट से सारंगढ़ की विधायक रही कामदा जोल्हे, बालोद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, बीजेपी के बागी नेता संपत अग्रवाल और विजय अग्रवाल, मनेंद्रगढ़ से जोगी कांग्रेस प्रत्याशी रहे लखन श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, कहा-50 % के अंदर होना चाहिए आरक्षण

भाजपा में प्रवेश करने वाले नेताओं के स्वागत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह भी शामिल रहे। दोनों ही नेताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों का नतीजा ही है कि, हर वर्ग उनसे प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ना चाहता है। रमन सिंह ने कहा कि भाजपा में प्रवेश करने वाले नेताओं को बधाई देता हूं। जबकि पार्टी की तरफ से जारी किये गए एक बयान में कहा गया कि यह कांग्रेस के लिए उल्टी गिनती वाला दिन है।
यह भी पढ़ें Mungeli: यह सिस्टम का सुधरेगा? सांप ने महिला को काटा, जान बचाने के लिए पार करनी पड़ी नदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+