Bigg Boss चाहते हैं कि यह Interview देखे,पढ़ें, मिलिए आवाज़ के बिग बॉस "विजय विक्रम सिंह" से
स्वर कलाकार यानि वॉइस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह हैं,जिसकी आवाज़ आप बिग बॉस में सुनते हैं। विजय विक्रम सिंह इन दिनों अभिनय की दुनिया में भी अपने जलवे बिखेर रहे हैं।
" बिग बॉस चाहते हैं कि आप कन्फेशन रूम में हाज़िर हों " यह संवाद आपने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में कई बार सुना होगा। बीते कई लोग जानते हैं,तो कई आज भी यह जानना चाहते हैं कि 11 सालों से सूत्रधार के तौर पर सुनाई भारी-भरकम आकर्षक आवाज़ किसकी है? वन इंडिया हिंदी के पाठकों और दर्शको के लिए आज हम इसी सवाल का जवाब लेकर आये हैं। स्वर कलाकार यानि वॉइस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह हैं,जिसकी आवाज़ आप बिग बॉस में सुनते हैं। विजय विक्रम सिंह इन दिनों अभिनय की दुनिया में भी अपने जलवे बिखेर रहे हैं। हाल ही में लोगो ने उन्हें वेब सीरीज़ स्पेशल ऑप्स और फैमिली मैन में बतौर अभिनेता भी पहचाना। पेश है वन इंडिया संवाददाता धीरेन्द्र गिरी गोस्वामी के साथ विजय विक्रम सिंह सिंह का खास इंटरव्यू

सभी आपको बिग बॉस में सुनाई देने वाली आवाज़ के कारण जानते हैं। आवाज़ का सफर अभिनय तक कैसे पहुंच गया?
बिग बॉस तो आज भी दिखाई नहीं देते हैं। मैं केवल सूत्रधार हूं। अभिनय की दुनिया में कदम रखना की कहानी बड़ी मज़ेदार है। दरअसल मैंने वॉइस ओवर करते-करते थियेटर में रूचि लेना शुरू किया,इसके बाद बहुत बड़े कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मै आपका ऑडिशन करना चाहता हूं,फिर वहां से मुझे फैमिली मैन के सीज़न वन में काम करने का मौका मिला। जब मैंने सीरीज़ में काम किया,तब मुझे पता चला कि मेरे भीतर एक अभिनेता छिपा हुआ था। अब मै उस अभिनेता को तराश रहा हूं। अब मुझे काफी काम करने को मिल रहा है। उम्मीद है कि काम और प्यार इसी तरह आगे भी मिलता रहेगा। मै इंस्ट्राग्राम में हूं दिखेगी भी।

आप कानपुर से हैं? हमने सुना है, आपका कानपुरिया लहजा घर में काफी सुनाई देता है...
हां मैं कानपुर से हूं,मैंने अपने जीवन के 23 साल कानपुर में बिताएं हैं,यह कनपुरिया भाषा मेरे दिल के बेहद करीब है। इस भाषा के प्रति प्रेम में उसका इस्तेमाल करता हूं,लेकिन जैसा ही आप जानते हैं कि कानपुर की भाषा में बड़े अलंकार ( स्थानीय स्तर पर प्रचलित गालियां ) होते हैं। मेरी पत्नी जयपुर से हैं ,उनको मेरे कनपुरिया लहजा पसंद नहीं आता है। लेकिन इसका लाभ भी है, मै अपनी भाषा से जुड़ा रहता हूं और मेरी अभियान की प्रेक्टिस भी हो जाती हैं। मुझे अब लगता है कि अब पर्दे पर कोई कानपुरिया किरदार निभाया जाए।

वेब सीरीज़ में ऐसी अलंकृत भाषाओं का प्रयोग भी खूब होता है...
यही तो हम चाहते हैं कि थोड़ी अलंकृत भाषा का प्रयोग भी कर लें,मजा आ जाये और लोगो को बता भी दें कि कानपुर में कैसे अलंकृत भाषा का प्रयोग होता है।

आप लम्बे समय से बिग बॉस में आवाज़ देते आये हैं। क्या कभी ऐसा लगा कि कुछ सिमट सा गया है,कोई नई आवाज़ देनी चाहिए?
नया तो मै कर रहा हूं। पता नहीं कितने लोग यह जानते हैं कि हिंदुस्तान के जितने भी बड़े रियालिटी शो हैं,सभी भी मै सूत्रधार की आवाज़ दे रहा हूं। अभी हाल ही में इंडियन आइडल में आवाज़ दे रहा हूं, फियर फैक्टर ,मास्टर शेफ , सुपर स्टार सिंगर,सुपर डांसर, में मेरी आवाज़ थी। सारेगामा चैम्प लांच हो रहा है,उसमे मेरी आवाज़ है। भांति-भांति के काम मै कर रहा हूं, बस लोग एक ही शो के बारे में जानते हैं।

क्या आप गाते भी हैं?
कोई कनपटी पर बंदूक लगाकर लगाकर गाने बोले, मै कहूंगा मार दो,गाना नहीं,हो पायेगा। यह बात बिलकुल सही नहीं हैं कि आवाज़ अच्छी हो ,तो गए ही सकते हैं। मेरा गाने से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं हैं,लेकिन मुझे भी जब पता चला था कि मेरी आवाज़ अच्छी है,तब मेरा भी यही रिस्पॉन्स था कि मुझे गाना नहीं हो पायेगा, फिर आगे चलकर पता चला कि गाने के अलावा भी बहुत कुछ होता है। मै वन इंडिया के माध्यम से लोगों को बताना चाहूंगा कि गाना नहीं भी आता है और आवाज़ अच्छी है,तो बहुत सारा काम,रोजगार कर सकते हैं।

बिग बॉस के किरदार में डूब गए कभी ऐसा लगा?
ऐसा कभी नहीं लगा,क्योंकि यह शो सिर्फ साढ़े तीन महीने करना पड़ता है। एक स्क्रिप्ट आती हैं,उसको एक बेस और लो नोट में बोलना होता है तो वह मै आराम से बोल लेता हूं ,और फिर बाहर निकल जाता हूं। जो रंगमंच की ट्रैनिंग की उसने मुझे काफी मदद की है।

29 साल की उम्र में अपने वाईस ओवर में करियर शुरू किया और सफल भी हो गए
इस उद्योग में आने की प्रेरणा मेरे भीतर से आई है,क्योंकि मै पहले वॉइस ओवर के बारे में जानता ही नहीं था, तो किससे प्रेरित होता ? हां मुझे जब पता चला तो मैंने खंगाला,जानकारियां जुटाई,फिर मुझे लगा की यह काम करना चाहिए। 29 की उम्र तक मै सफल नहीं हुआ था,मुझे सफलता की भूख ने मुझे सफलता दिलाई। वरना मै तो क्रिकेटर भी बनना चाहता था।

आवाज़ आवाज़ के बिग बॉस तो हैं ही ,आगे क्या प्रोजेक्ट हैं?
अगले 6 महीने के लिए बहुत सारा काम लाइन अप है,तो आप मान लीजिये,आवाज़ दिखेगी भी और खूब दिखेगी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: दीपावली पर सुपर मार्केट से खरीदेंगे लोग गोबर, 10 रुपये में बिक रहा है एक पैकेट












Click it and Unblock the Notifications