मछली-चिकन बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में बुधवार की रात एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

woman beaten to death by husband in raebareli

मछली और चिकन बनाने का लेकर हुआ झगड़ा

मामला रायबरेली के सतांव के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की है। पूरे लाल त्रिवेदी गांव में दिनेश पासवान बुधवार की रात मछली और चिकन लेकर आया और पत्नी से इसे पकाने की बात कही। दिनेश नशे में धुत था। मछली और चिकन एक साथ बनाने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। दिनेश ने पास में ही रखे एक डंडे से उसकी पिटाई कर दी और घर से चला गया।

पत्नी की लाश देख उड़े होश

सुबह पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो वहां महिला राम दुलारी का शव पड़ा मिला। नशा उतरने के बाद दिनेश जब घर पहुंचा तो पत्नी की लाश देकर उसके होश उड़ गए। वह फरार होने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच की और आरो​पी पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार स‍िंह ने बताया कि मृतका के भाई अवधेश ने हत्या की एफआइआर लिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+