Raebareli: वो मारते गए, सांप निकलते गए! इस घर में अचानक निकले सैकड़ों की संख्या में सांप

सांप एक ऐसा जीव है जिसे देख कर है कोई सहम जाता है, फिर चाहें वो जहरीला हो या न हो। पर क्या हो अगर आपके घर में अचानक सांप निकल आए, वो भी 1-2 नहीं बल्कि सैकड़ों की तादाद में?

Raebareli snakes kept coming out in Hundreds in this house know the whole viral matter

उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसमे एक घर में अचानक सैकड़ों की तादाद में सांप निकलने शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि शुरुवात में केवल दो ही सांप निकले थे जिन्हे मार दिया गया। लेकिन उसके बाद एकाएक कई सांप निकलने शुरू हो गए। जानकारी अनुसार खबर लिखे जाने तक सांपों के निकलना का यह सिलसिला थमा नहीं है।

Raebareli snakes kept coming out in Hundreds in this house know the whole viral matter

वो मारते गए, सांप निकलते गए
बता दें कि यह पूरी घटना रायबरेली के सरेनी क्षेत्र अंतर्गत राम गांव मजरे काल्ही गांव का है। गाँव में दीवान मोहम्मद के घर शुक्रवार को दिन में पहले दो सांप निकले थे, जिन्हे मार दिया गया था। उसके बाद रात में 12:00 बजे अचानक सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिसको देखकर घर वाले डर जाते हैं। इसके बाद फिर सांप निकलते गए और उनको मारा जाता रहा।

Raebareli snakes kept coming out in Hundreds in this house know the whole viral matter

Recommended Video

    घर से निकले सैकड़ों जहरीले सांप,परिवार में दहशत का माहौल

    अबतक निकल चुके हैं 100 से ज्यादा सांप
    घरवालों का कहना है कि सांपों को मारने के बाद वे फिर निकल आते हैं। उनके मुताबिक अबतक 100 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं, जिनको मार दिया गया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह पानी के सांप हैं, जो किसी बांबी में बैठे थे और मौसम विपरीत यानी गर्मी होने पर बाहर निकल आए। वहीं पूरे गाँव में भय के साथ साथ तरह-तरह की अफवाहें का बाजार भी गर्म है। कौतूहल का विषय यह है कि आखिर इतने सांप निकल कहां से रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+