रायबरेली: चचेरे भाई-बहन की हत्या का खुलासा, मनोरोगी चचेरी बहन ने दोनों को दी थी दर्दनाक मौत

रायबरेली। 3 सितंबर को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुडवल गांव के जंगल में चचेरे भाई-बहन की दिल दहला देने वाले हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने उनकी ही चचेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में प्रयोग किया गया हंसिया भी बरामद किया गया है। आरोपी युवती को मानसिक रोगी बताई जा रही है। बता दें कि बहन 19 अगस्त को गायब हुई थी तो वहीं, 1 सितंबर को भाई का गायब हुआ था।

Raebareli police caught cousin sister revealing murder case of brother and sister

पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुड़वल गांव के पास कुईया जंगल से पुलिस ने एक बच्चे दीपक का शव बरामद किया था और उससे कुछ दूरी पर एक बच्ची का भी कंकाल मिला था। कंकाल की पहचान रूबी के तौर पर की गई जो दीपक की चचेरी बहन थी और 19 अगस्त को गायब हो गई थी। दो बच्चों के शव मिलने से हलकान पुलिस से जब मामले में जांच शुरू की तो शक की सुई मृतकों की चचेरी बहन श्यामकली की ओर घूमी। श्यामकली से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

असुरक्षित महसूस करती थी आरोपी युवती
आरोपी युवती ने बताया कि रूबी को वह अपने साथ जंगल मे ले गई और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव वहीं छिपा दिया। वहीं, दीपक जब अपने साथियों के साथ मोबाइल देख रहा था तो उसे घास का ढेर उठाने के बहाने ले गई और उसका भी गला दबाकर मारने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं मरा तो अपने पास मौजूद हंसिये से उस पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दीपक के शव को वहीं झाड़ियों में छिपा दिया।

मानसिक बीमार थी श्यामकली
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया कि आरोपी युवती मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज भी घरवालों ने कराया था। वह अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। श्यामकली का मानसिक परीक्षण कराया गया तो उसे डॉक्टर ने भी इसके मानसिक बीमार होने की पुष्टि की है। हालांकि दोनों हत्याओं के वह दोषी है, इसलिए श्यामकली को जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+