हाईवे पर कोहराम : चाय की चुस्की लेते वक्त 'यमराज' बनकर आया बेकाबू ट्रक, अबतक 6 लोगों की मौत
एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक हाईवे किनारे बनी चाय की स्टाल में घुस गया और वहां बैठे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आधा दर्जन के करीब घायल बताए जा रहे हैं।

यूपी के रायबरेली जनपद में दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। जबकि आधा दर्जन के करीब घायल बताये जा रहे है। डीएम ने मर्तक के परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा की हैं।
बेकाबू ट्रक ने रौंद डाली 6 जिंदगियां, मचा कोहराम
दरअसल थाना गुरबख्शगंज के कोंसा गांव के पास उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। जब एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक हाईवे किनारे बनी चाय की स्टाल में घुस गया और वहां बैठे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आधा दर्जन के करीब घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

हाईवे पर लाशों का मंज़र देख राहगीरों के उड़े होश
घटनास्थल का मंजर देखकर लोगों के होश फाख्ता थे। बेकाबू ट्रक इतनी तेजी से आया कि चाय के स्टॉल को टक्कर मारते हुए पास ही बने रजवाहे में जा घुसा। वही ट्रक की टक्कर से चाय पी रहे कुछ लोग भी रजवाई में जा गिरे, जिन्हें कड़ी मशक्कत से निकाला गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने जान की बाजी लगाते हुए भरी ठंड में घायलों और मृतकों को रजवाई से बाहर निकाला।
रजवाहे में समा गया आधे से ज्यादा ट्रक, क्रेन ली गई मदद
वही रजवाई में गिरे बेकाबू ट्रक से आवागमन भी बाधित हो गया। ट्रक आधे से ज्यादा रजवाहे के पानी में डूबा था। जबकि आधा ट्रक बाहर हाईवे पर था। जिसे रजवाहे से निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया और पानी में उन लोगों का सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

मृतकों के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद: जिलाधिकारी
Recommended Video

वही दिन निकलते ही हुए इस हादसे की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली तो पुलिस और प्रशासन की टीम में हड़कंप मच गया। जनपद के एसएसपी सहित डीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चालू करवाया गया। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए आर्थिक मदद का भी ऐलान कर दिया हैं।


Click it and Unblock the Notifications
