'अकेली हूं, आ जाओ', पड़ोसियों ने प्रेमी-प्रेमिका को इस हाल में पकड़ा, पेड़ से बांधकर की पिटाई: Video viral

यूपी के रायबरेली जनपद में प्रेमी प्रेमिका को पेड़ से बांध कर पीटने का Video viral हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के घर वाले किसी काम से शहर चले गए थे। इस दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी को अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। दोनों घर में मौजूद थे, तभी पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में अभी किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा तर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

girlfriend-called-her-boyfriend-to-meet-her-in-raebareli-up-video-viral

यह पूरा मामला रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली 19 साल की एक युवती और पड़ोस के गांव के रहने वाले 23 साल के एक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के घर वाले किसी काम से शहर गए हुए थे।

इसी बीच प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन करके घर पर अकेली होने की बात बताई और प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर पर बुला लिया। प्रेमी जब उससे मिलने के लिए पहुंचा तो पड़ोस के लोगों ने उसे देख लिया। प्रेमिका के घर में प्रेमी प्रवेश किया उसके बाद पड़ोस के लोग बाहर जुट गए।

जुटने के बाद लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और प्रेमी व प्रेमिका के परिवार वालों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिजन पहुंचे तो दरवाजा खोलकर दोनों की पिटाई की गई। इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका को पेड़ से बांध दिया गया। पेड़ से बांधकर भी ग्रामीणों द्वारा प्रेमी प्रेमिका के साथ मारपीट की गई।

इस दौरान वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने लड़की और लड़के के घर वालों को समझाया और लड़की तथा लड़के को वापस भेज दिया। इधर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

मामले में सरेनी थाना प्रभारी द्वारा मीडिया को बताया गया कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। लड़की और लड़के के घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दिया गया है। तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+