दिल्ली चुनाव परिणाम: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने केजरीवाल को दी बधाई, कही ये बातें

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। अदिति सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए आपके काम से व्यक्तिगत रूप से मैं काफी प्रभावित हूं। आखिर में हम, सभी अपने इस महान देश के लिए काम कर रहे हैं। जय हिंद।'

'आप' ने दर्ज की बड़ी जीत

'आप' ने दर्ज की बड़ी जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी 46 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 17 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। वहीं, बीजेपी पांच सीट जीत चुकी है और उसके दो उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। जीत के बाद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्लीवालों ने गजब कर दिया। दिल्लीवालों आई लव यू। उन्होंने कहा, 'यह दिल्ली के लोगों की जीत है, जिन्होंने मुझे अपना बेटा माना...हनुमानजी ने मुझे आशीर्वाद दिया। भगवान मुझे दिल्ली के लोगों की सेवा करने की और ताकत दे।

राहुल गांधी ने भी दी केजरीवाल को बधाई

राहुल गांधी ने भी दी केजरीवाल को बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्री केजरीवाल और 'आप' को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई और मेरी शुभकामनाएं।

मनोज तिवारी ने कहा- हम निराश हैं, लेकिन...

मनोज तिवारी ने कहा- हम निराश हैं, लेकिन...

चुनाव में हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हमें काफी अपेक्षाएं थीं, लेकिन हम इसमें खरे नहीं उतरे। इसकी समीक्षा करेंगे। हार के चलते हम निराश हैं, लेकिन 2015 की अपेक्षा वोट प्रतिशत बढ़ा है। 2015 में रहा 32 वोट प्रतिशत इस बार बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+