पीएम मोदी की रैली से पहले रायबरेली पहुंचे सीएम योगी, लिया तैयारियों का जायजा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रायबरेली की आधुनिक रेल कोच कारखाना पहुंचे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 16 दिसंबर को कांग्रेस के गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। इसी के मद्देनजर सीएम योगी रैली को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने रायबरेली आधुनिक रेलकोच कारखाना पहुंचे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की समीक्षा बैठक
आपको बता दें कि 16 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस के गढ़ में अपने कार्यकाल के समय की पहली जनसभा होनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चॉपर से सीधे रेल कोच कारखाना परिसर में बने हैलीपैड पर उतरे। उसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर मौके पर पहुंचकर सभी अधिकारियों से बात की।
रैली स्थल पर बने मंच पर जाकर अच्छी तरह से जांच की जिसमें लोहे के लगे एंगल को अपने हाथों से पकड़कर मजबूती से हिलाया और अधिकारियों से इसको दुबारा सही करने को भी बोला। उन्होंने पूछा कि अभी तक मिट्टी को बराबर क्यों नहीं किया गया है? रेल कोच कारखाने का भी पूरा निरीक्षण किया। इसके बाद योगी भाजपा कार्यकर्ताओं और आलाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। साथ ही इस पूरे कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया।
रैली में दो लाख लोगों की पहुंचने की उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी मंच स्थल पर पहुंचे वहां से जनसभा स्थल की तैयारियों के साथ उन्होने 16 दिसंबर को पीएम की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा, प्रधानमंत्री को प्रयाग जाना रहेगा इसलिए सभी 10 बजे तक रैली स्थल तक पहुंचे। कहा कि इस रैली में कम से कम दो लाख लोग पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म पर बुजुर्ग दंपति को ट्रेन के नीचे जाते देख लोगों की निकली चीखें, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications