Amazing monkey! पूरा गांव है बंदरिया का दीवाना, हर घर में लगता है इसका बिस्तर, महिलाओं को भी देती है मात?
Amazing monkey! उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद से एक बंदरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है। बंदरिया के मालिक द्वारा यूट्यूब चैनल बनाया गया है जिस पर 8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। लोग बंदरिया की खुब तारीफ कर रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि बंदरिया में ऐसी क्या खास बात है? तो आपको बता दें कि बंदरिया बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक का काम करती है। इसके अलावा वह गांव के लोगों के साथ बैठकर खाना खाती है और लोगों के साथ घूमती भी है।

वह पूरे दिन गांव में घूमती रहती है और शाम को जिस किसी के घर पर रुक जाती है। वहीं उसका बिस्तर लगाया जाता है और उसके सोने का इंतजाम किया जाता है। बंदरिया गांव के लोगों के साथ पूरी तरह घुलमिल गई है और पूरा गांव उसका दीवाना है।
रायबरेली के इस गांव का है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के खगीरपुर सड़वा गांव का है। यहां के रहने वाले आकाश का कहना है कि 3 साल पहले सड़क पर एक घायल बंदरिया उन्हें मिली थी। वह उसे अपने घर उठाकर ले आए।
घर लाने के बाद आकाश में उसका इलाज करवाया। इलाज करवाने के बाद वह बंदरिया आकाश के घर पर ही रहने लगी। घर वालों ने प्यार से उसका नाम रानी रखा। इस दौरान वह घर के लोगों के साथ घूमती रहती थी और लोगों के काम करने का तरीका देखती थी।
बेलती है रोटी और पिसती है मसाला
घर पर महिलाओं के साथ बंदरिया ने अक्सर समय बिताया। ऐसे में वह महिलाओं का पूरा काम सीख चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरिया और रोटी भी बनती है और सिलबट्टे पर मसाला भी पिसती है।
इतना ही नहीं वह जूठे बर्तन भी धुलती है। इसके अलावा वह सुख-दुख में शामिल होती है। आकाश यदि रोता है तो बंदरिया के आंख में भी आंसू आ जाते हैं। आकाश का कहना है कि बंदरिया इंसानों के साथ रहते हुए उनका पूरा काम सीख चुकी है।
वीडियो अपलोड कर कमाए 15 लाख
आकाश कुमार ने रानी ब्लॉग नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ है। आकाश का कहना है कि यूट्यूब चैनल पर रानी का वीडियो अपलोड करते हैं। इस यूट्यूब चैनल पर 8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है इसके अलावा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी वह वीडियो अपलोड करते हैं।
आकाश ने बंदरिया रानी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके अब तक 15 लाख रुपए से ज्यादा कमाए हैं। आकाश का कहना है कि बंदरिया रानी सिर्फ उनके घर पर ही नहीं रहती बल्कि अब पूरे गांव में घूमती है। अगर वह किसी के घर जाती है तो लोग उसे खाना देते हैं और उसके सोने का भी इंतजाम करते हैं। फिलहाल बंदरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications